CM धामी का उत्तराखंड को ₹805 करोड़ का बड़ा तोहफा, 6 बांधों की सुरक्षा से लेकर सड़क, सीवर और मंदिरों के विकास तक मिली मंजूरी..

शहरी निकायों को ₹328.28 करोड़ की तीसरी किश्त जारी, यूजेवीएनएल के छह बांधों और बैराजों के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे ₹398.30 करोड़।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास को गति देने के लिए विभिन्न जनपदों में सड़क निर्माण, पेयजल, सीवर व्यवस्था, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और भवन निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹805 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री की इस मंजूरी में सबसे बड़ी धनराशि यूजेवीएनएल के छह बांधों और बैराजों की सुरक्षा एवं सुदृढ़ीकरण के लिए विश्व बैंक पोषित परियोजना के तहत ₹398.30 करोड़ की है। इसके अलावा प्रदेश के समस्त शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर से दिसंबर) की किश्त के रूप में ₹328.28 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: कुख्यात बदमाश नरेद्र राठी को लोडेड तमंचें के साथ दून पुलिस ने मसूरी में किया गिरफ्तार..घेराबंदी कार्रवाई में जिंदा कारतूस भी बरामद..अभियुक्त पर हत्या सहित कई संगीन क़िस्म के मुक़दमें दर्ज: पुलिस....

इन जिलों में होंगे विकास कार्य

अल्मोड़ा के रानीखेत विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यों के लिए ₹1.72 करोड़ और जागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के चलनीछीना में घटीका मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹99.39 लाख स्वीकृत किए गए हैं।

चम्पावत जिले की ग्राम पंचायत दुधौरी में भगवती मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए ₹58.67 लाख तथा अमोड़ी की ग्राम पंचायत क्वारसिंह में भगवती दुर्गा मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए ₹47.85 लाख मंजूर किए गए हैं। वहीं पूर्णागिरी मेले के लिए सेलागांव में बहुउद्देश्यीय प्रशासनिक भवन निर्माण पर ₹4 करोड़ खर्च किए जाएंगे।

पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में किरौली स्कूल से जैतबुगा तक सीसी मार्ग निर्माण के लिए ₹74.44 लाख, गुरु गोरखनाथ मंदिर मेला स्थल के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए ₹32.53 लाख और नगर निगम कार्यालय भवन निर्माण के लिए ₹24.47 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लव जिहाद को लेकर सीएम धामी‌ सख्त,डीजीपी को दिए कड़ी कार्यवाही के निर्देश..

देहरादून और हरिद्वार में सीवर-पेयजल व्यवस्था होगी मजबूत

देहरादून के रायपुर स्थित RGICS की मौजूदा पहली मंजिल पर शेड निर्माण के लिए ₹2.20 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। रायपुर विकासखंड के चक तुनवाला और भद्रकाली एन्क्लेव क्षेत्र में नलकूप, ओवरहेड टैंक, राइजिंग मेन और वितरण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹9.84 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

धामावाला वार्ड में डिस्पेंसरी रोड से राजा रोड तक क्षतिग्रस्त सीवर लाइन बदलने के लिए ₹3.80 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में क्षतिग्रस्त एवं कम व्यास वाली सीवर लाइनों के प्रतिस्थापन के लिए ₹7.65 करोड़ और कनखल क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सीवर लाइन बदलने के लिए ₹6.24 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान:CM धामी का बेटियों को बड़ा संदेश—कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान,सुरक्षा और समान अवसर..अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को स्मार्टफोन देकर किया सम्मानित,नंदा गौरा योजना से अब तक 4 लाख से अधिक बेटियों को मिला लाभ..

अन्य महत्वपूर्ण स्वीकृतियां

उत्तरकाशी के हर्षिल में भवन संख्या 1 से 23 तक बाहरी स्वरूप के सौंदर्यीकरण के प्रथम चरण के लिए ₹4.92 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

हरिद्वार के रोशनाबाद में आबकारी विभाग के कार्यालय एवं आवासीय भवन निर्माण के लिए ₹9.09 करोड़ तथा जसपुर विधानसभा क्षेत्र में मंदिरों के सुदृढ़ीकरण के लिए ₹1.62 करोड़ मंजूर किए गए हैं।

मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास, शहरी निकायों को आर्थिक मजबूती और जनसुविधाओं से जुड़े निर्माण कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें