
पुलिस मुख्यालय ने पदोन्नति के साथ नई वाहिनियों में दी तैनाती, DGP दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को दी शुभकामनाएं
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने सशस्त्र पुलिस, यातायात एवं पीएसी संवर्ग में कार्यरत आठ उपनिरीक्षकों और प्लाटून कमांडरों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इन सभी अधिकारियों को दलनायक (कंपनी कमांडर) के पद पर पदोन्नत करते हुए नई वाहिनियों में तैनाती प्रदान की गई है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से 30 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में दिनेश रावत, प्रेम राम, रामप्रवेश प्रसाद, दीवान सिंह गुंसाई, भारत सिंह, विजय सिंह बिष्ट, धर्मवीर सिंह और सुधीर जुयाल शामिल हैं।
ये अधिकारी बने दलनायक (कंपनी कमांडर)
- दिनेश रावत – आईआरबी प्रथम
- प्रेम राम – आईआरबी प्रथम
- रामप्रवेश प्रसाद – 31वीं वाहिनी
- दीवान सिंह गुंसाई – 46वीं वाहिनी
- भारत सिंह – 31वीं वाहिनी
- विजय सिंह बिष्ट – आईआरबी द्वितीय
- धर्मवीर सिंह – 46वीं वाहिनी
- सुधीर जुयाल – आईआरबी प्रथम
पदोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस अवसर पर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
पुलिस मुख्यालय के इस निर्णय से पदोन्नत अधिकारियों में उत्साह का माहौल है।











