
नटराज चौक पर उमड़ा जनसैलाब, महिलाओं और युवाओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया अभिनंदन; मुख्यमंत्री ने लोगों से संवाद कर जाना हालचाल
ऋषिकेश: गैरसैंण से देहरादून लौटते समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ऋषिकेश के नटराज चौक पर स्थानीय लोगों और युवाओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और उत्तराखंड राज्य युवा आयोग के गठन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।





नटराज चौक पर मुख्यमंत्री के पहुंचते ही स्वागत के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। युवाओं ने राज्य युवा आयोग के गठन को युवा हितों को प्राथमिकता देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने उपस्थित युवाओं, महिलाओं और स्थानीय लोगों से आत्मीयता के साथ बातचीत की। उन्होंने लोगों का हालचाल जाना और उनके साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने स्वागत और मिले स्नेह के लिए सभी का आभार जताया।
युवाओं ने आयोग के गठन को अपनी अपेक्षाओं और समस्याओं को संस्थागत स्तर पर उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस पहल से युवा हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता मिलने की उम्मीद जताई गई।
राज्य युवा आयोग के गठन को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। ऋषिकेश के नटराज चौक पर हुआ यह स्वागत मुख्यमंत्री और स्थानीय लोगों के बीच संवाद तथा युवा हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा का प्रमुख अवसर रहा।











