CM धामी का ₹36 करोड़ से अधिक की योजनाओं का बड़ा बूस्ट!. सड़कों से पेयजल तक विकास को रफ्तार,कुंभ मेले की सुरक्षा के लिए भी बड़ा कदम

हरिद्वार-ज्वालापुर में 10 किमी सीसी सड़कें, गदरपुर में सड़क निर्माण और देहरादून में AI तकनीक से होगी सड़कों के रखरखाव की निगरानी; कुंभ मेले के लिए 3 बम सूट खरीदने को भी मंजूरी।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए लगभग ₹36.62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियों को अनुमोदन प्रदान किया है। इनमें सड़क निर्माण एवं सुधारीकरण, पेयजल व्यवस्था, धार्मिक स्थल का सौंदर्यीकरण और कुंभ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने से जुड़े कार्य शामिल हैं।

हरिद्वार और ज्वालापुर में ₹9.04 करोड़ से बनेंगी सीसी सड़कें

हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के मध्य हरिद्वार में 5 किलोमीटर सीसी मार्ग के निर्माण के लिए ₹4.21 करोड़ तथा ज्वालापुर क्षेत्र में 5 किलोमीटर सीसी मार्ग के निर्माण के लिए ₹4.83 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग विकासखंड में राज्य मार्ग संख्या-61 के किलोमीटर 75.200 से 81.00 तक सड़क के बीएम/एसडीबीसी तकनीक से सुधारीकरण के लिए ₹5 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार: भूसे के ट्रकों को उत्तराखंड में एंट्री देने के नाम पर ₹10 हजार रिश्वत लेने वाले परिवहन विभाग के इंस्पेक्टर को रंगे हाथ विजिलेंस टीम ने दबोचा…

गदरपुर में सड़क निर्माण पर ₹11.87 करोड़

ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में नेतानगर से राधास्वामी सत्संग होते हुए अमरपुर तक सड़क के बीएम/एसडीबीसी से सुधारीकरण और आंतरिक मार्गों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने के लिए ₹6.14 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त श्रीरामपुर से धीमरी ब्लॉक होते हुए चकीमोड़ तक सड़क निर्माण के लिए ₹5.73 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शीतलहर से बचने की कर लो तैयारी . मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी . जानिए कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल..

देहरादून की सड़कों की AI तकनीक से होगी निगरानी

देहरादून शहर की मुख्य सड़कों के रखरखाव में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए परफॉर्मेंस बेस्ड मेंटेनेंस कॉन्ट्रैक्ट (PBMC) के तहत पर्यवेक्षण सलाहकार की नियुक्ति के लिए ₹4.63 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

इस व्यवस्था में सूचना प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग किया जाएगा। डिजिटल डैशबोर्ड के माध्यम से ठेकेदारों के नियमित रखरखाव कार्यों का निष्पक्ष मूल्यांकन, सड़क एवं बुनियादी ढांचे की निगरानी और कार्यों की गुणवत्ता का आकलन किया जाएगा।

रायपुर की इंदिरा कॉलोनी को मिलेगी पेयजल सुविधा

देहरादून जिले के रायपुर विकासखंड स्थित इंदिरा कॉलोनी पेयजल योजना के लिए ₹3.59 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने को मुख्यमंत्री ने अनुमोदन प्रदान किया है। इससे क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में काम आगे बढ़ सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सेलाकुई में स्वास्थ्य शिक्षा को बड़ा बूस्ट! CM धामी ने ₹20.55 करोड़ की 5 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की भी तैयारी..

पिथौरागढ़ में मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में मंदिर कुमौड़ के सौंदर्यीकरण के लिए ₹96 लाख की वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी दी गई है। यह धनराशि धार्मिक स्थल के विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों पर खर्च की जाएगी।

कुंभ मेले की सुरक्षा के लिए ₹1.53 करोड़

आगामी कुंभ मेले के दौरान एंटी-सबोटाज जांच व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग के लिए तीन बम सूट खरीदने हेतु ₹1.53 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

कुल मिलाकर, इन स्वीकृतियों में सड़क कनेक्टिविटी, पेयजल, धार्मिक पर्यटन, आधुनिक तकनीक से रखरखाव और कुंभ मेले की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें