
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता धामी के साथ करवाचौथ का पावन पर्व पारंपरिक रीति-रिवाजों और हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समस्त प्रदेशवासियों को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि करवाचौथ भारतीय संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों, अटूट विश्वास, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। ऐसे पर्व पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के साथ ही समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी विश्वास की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रदेश के सभी परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

















