ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क पर STF का बड़ा प्रहार, एक और तस्कर गिरफ्तार..

18 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामदगी मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार, हरिद्वार से उत्तर प्रदेश तक फैले सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज..

देहरादून/हरिद्वार :उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल की तस्करी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। STF ने इस मामले में एक और सक्रिय सदस्य फारूख को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिबंधित दवाओं की अवैध सप्लाई में अहम भूमिका निभा रहा था। इस प्रकरण में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

मामला मई 2026 का है, जब STF/ANTF और मंगलौर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए थे। इस संबंध में थाना मंगलौर, जनपद हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29/60 के तहत मुकदमा संख्या 257/2026 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी विवेचना STF देहरादून को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती:ट्रैफिक रूल्स वायलेशन पर SSP देहरादून का सख्त रुख..173 वाहन सीज..MV Act में 659 वाहनों से साढ़े तीन लाख का जुर्माना वसूला..210 वाहनों का कोर्ट चालान..

बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों से खुलीं तस्करी नेटवर्क की कड़ियां

विवेचना के दौरान बैंक खातों के विश्लेषण, डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अंकित कुमार प्रजापति जनवरी 2026 से मुख्य आरोपी सचिन मनिहाल से SPASMORE (Tramadol) कैप्सूल प्राप्त कर हरिद्वार और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से सप्लाई कर रहा था। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री से मिलने वाली रकम में से अपना कमीशन काटकर शेष धनराशि नकद और बैंक खातों के जरिए मुख्य आरोपी तक पहुंचाई जाती थी।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:"Operation Crack Down" के तहत दून पुलिस की बडी कार्यवाही.सक्रिय नशा तस्करों की गिरफ्तारी के साथ ही अतिक्रमण कर बने नशा बिक्री और ड्रग्स पिलाने के 20 ठिकानों को JCB से किया गया ध्वस्त..दून पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्रीय लोगों ने एसएसपी देहरादून के जिंदाबाद के नारे लगाए..

इस पूरे नेटवर्क में सलमान और उसके साथी फारूख की भूमिका भी सामने आई। जांच में पाया गया कि फारूख अपने अन्य साथियों के साथ प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल की अवैध सप्लाई में शामिल था। मई में हुई 18 हजार कैप्सूल की बरामदगी में भी उसकी भूमिका सामने आने के बाद STF ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

संगठित गिरोह के रूप में चल रहा था नशे का कारोबार

STF की जांच में प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी संगठित गिरोह के रूप में किए जाने के साक्ष्य मिलने पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 111 भी बढ़ाई गई है। जांच एजेंसियां अब आरोपियों के आर्थिक लेन-देन, बैंक खातों, डिजिटल साक्ष्यों और पूरे सप्लाई नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सज़ा:नशा तस्कर को NDPS कोर्ट से 10 साल की कठोर कारावास की सजा..

STF मुख्य आरोपियों सचिन मनिहाल और अंकित समेत गिरफ्तार आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक्स खंगाल रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

फारूख पुत्र महबूब, निवासी ग्राम भारापुर, थाना बहादराबाद, जनपद हरिद्वार।

STF/ANTF की कार्रवाई करने वाली टीम

निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा, उपनिरीक्षक कमाल हसन, अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र चौहान, आरक्षी दीपक चंदौला और आरक्षी प्रदीप।

STF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आमजन से नशे से दूर रहने और नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को तत्काल पुलिस या STF/ANTF तक पहुंचाने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

STF हेल्पलाइन: 0135-2656202
मोबाइल: 9412029536
मानस हेल्पलाइन: 1933

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें