खटीमा में मुख्यमंत्री धामी का जनता दरबार, समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश..

लोहियाहेड हेलीपैड पर आमजन और जनप्रतिनिधियों से सीधे रूबरू हुए मुख्यमंत्री, बोले- जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता..

खटीमा:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को अपने खटीमा दौरे के दौरान लोहियाहेड हेलीपैड पर आम जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  किराये के मकान में संचालित देह व्यापार धंधे का पर्दाफाश!..महिला समेत 4 गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर भेजी जाती थीं युवतियों की तस्वीरें..नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद..

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार सरलीकरण, समाधान और संतुष्टि के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। इसमें प्रशासन की जवाबदेही बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास कार्यों, स्थानीय आवश्यकताओं और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  चैंपियनशिप: 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ..28 राज्यों से 54 टीमों के लगभग एक हजार से अधिक खिलाड़ी कर रहें प्रतिभाग..

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक प्रेम सिंह राणा, भवानी भंडारी, दर्जा राज्य मंत्री रामपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शाशनी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में राज्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया..उत्तराखंड के हित में अनेक नीतिगत प्रावधानों में शिथिलता देने का किया आग्रह

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें