सख़्ती:ट्रैफिक रूल्स वायलेशन पर SSP देहरादून का सख्त रुख..173 वाहन सीज..MV Act में 659 वाहनों से साढ़े तीन लाख का जुर्माना वसूला..210 वाहनों का कोर्ट चालान..

बिना नम्बर प्लेट,दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाकर वाहन चलाने और हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाये बिना वाहन चलाने वालों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही..

यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालो के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा चलाया जा रहा हैं विशेष अभियान..

देहरादून: राजधानी देहरादून में ट्रैफिक रूल्स वायलेशन करने वालों के खिलाफ SSP देहरादून की सख्ती लगातार जारी हैं.. इसी क्रम में गुरुवार 17अक्टूबर 2024 को बिना नम्बर प्लेट,दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाकर वाहन चलाने और हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाये बिना वाहनों का संचालन करने वालों के खिलाफ लाखों रुपए का जुर्माना वसूल कर MV Act के तहत अलग-अलग तरह की कार्रवाई की गई.इसमें 173 वाहनों को सीज किया गया.जबकि MV Act के तहत 659 वाहनों से साढ़े तीन लाख रुपये जुर्माना वसूला गया.वही 210 वाहनों का कोर्ट चालान किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:महल सिंह हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ UAPA Act के तहत उधमसिंह नगर पुलिस ने कसा सख़्त शिकंजा..विदेश में बैठकर अपराध करने वालों को किसी भी कीमत में नहीं बख्शा जायेगा,होगी सख्त से सख्त कार्यवाही: SSP,UDN

पुलिस जानकारी के अनुसार यातायात के नियमों का सख्ती से पालन कराए जाने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश हैं. इसमें मुख्यत: बिना नम्बर प्लेट, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगाकर वाहन चलाने तथा हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाये बिना अपने वाहनों का संचालन करने वालों के विरूद्ध वृहद स्तर पर अभियान चलाये जाने के लिए निर्देशित किया गया है.इसी निर्देश के अनुपालन में जनपद के नगर/देहात के सभी थाना क्षेत्रान्तर्गत दून पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  विकास: मालन पुल सहित 07 विकास योजनाओं का मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअल लोकार्पण..

ट्रैफिक नियम उल्लंघन में की गई  कार्रवाई:- 

01: एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या:659.

02: एम0वी0 एक्ट के अन्तर्गत सीज किये गये वाहनों की संख्या:173..

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के दौरान हेट स्पीच मामलें में देहरादून पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा…SSP देहरादून की अपील: सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाले हेट स्पीच से बचें. 

03: न्यायालय के चालान:210..

04: संयोजन शुल्क:3,52,500/-

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें