CM धामी से मिले प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल, ग्रामीण विकास और पंचायतों की भूमिका पर हुई चर्चा..मुख्यमंत्री बोले—ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों के सुझावों को सरकार देगी महत्व..

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश अध्यक्ष योगिता केंतुरा रावत के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के साथ ग्रामीण विकास, ग्राम पंचायतों की भूमिका और प्रदेश में संचालित विकास योजनाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ग्राम पंचायतें लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण इकाइयां हैं। गांवों के समग्र विकास, स्थानीय समस्याओं के समाधान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में ग्राम प्रधानों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका बेहद अहम है। ग्राम प्रधान जनता और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में FDA का क्वालिटी चेक अभियान तेज,अब 7 नामी प्रतिष्ठानों से मिठाई-घी के सेंपल जांच के लिए लैब भेजे गए..

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की असली ताकत उसके गांवों, स्थानीय परंपराओं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में निहित है। गांवों को सशक्त बनाकर ही आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार किया जा सकता है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों का क्रियान्वयन जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा :यूटीयू सेमेस्टर परीक्षा प्रश्न पत्र को लीक करने वाले प्रोफेसर को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा...पेपर लीक जैसे प्रकरण से जुड़े अन्य लोगों की भी खैर नहीं :SSP दून...

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार जनहित से जुड़े विषयों पर पंचायत प्रतिनिधियों के सुझावों और अनुभवों को महत्व देती है। ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश प्रधान संगठन और ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि सरकार के साथ समन्वय बनाकर ग्रामीण विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  गौरवान्वित: उत्तराखंड STF के 03 जाबाज़ पुलिस इंस्पेक्टर को गृह मंत्रालय भारत सरकार से “स्पेशल ऑपरेशन पदक" ...

इस अवसर पर प्रदेश प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता केंतुरा रावत, प्रदेश प्रभारी पंकज पोखरियाल, उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष ठाकुर कृपाल सिंह, संगठन महामंत्री शुभम मल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर रतूड़ी, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र सिंह चौहान, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी, कुमाऊं मंडल प्रभारी शौर्य लखेड़ा, प्रदेश प्रवक्ता नयन कुमार, ग्राम प्रधान लासी सुभाष खत्री और प्रदेश सचिव संजय राणा सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहें…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें