शिकंजा: देहरादून में पुलिस की ‘नाइट स्ट्राइक’, 27 गिरफ्तार; 39 वाहन सीज..देर रात तक खुले बार में छापेमारी, संचालक हिरासत में..लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी.शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई, 61 युवकों क़ो थाने लाकर पूछताछ…

रातभर पुलिस का एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई,शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा
97 चालान..

देहरादून: राजधानी देहरादून में देर रात तक चलने वाली गतिविधियों, यातायात नियमों के उल्लंघन और संदिग्ध व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के लिए दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ चलाया। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर 10 और 11 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि पुलिस की अलग-अलग टीमों ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में औचक चेकिंग अभियान चलाया।

निर्धारित समय के बाद भी खुला मिला बार, संचालक हिरासत में

चेकिंग के दौरान धोरन रोड स्थित D3 बार निर्धारित समय के बाद भी खुला मिला। पुलिस के अनुसार, बार में लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन भी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने बार संचालक को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की। साथ ही बार का लाइसेंस निरस्त करने के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: हरिद्वार में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग.फायर ब्रिगेड मौके पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू..देखिये वीडियो

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई

रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 27 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। संबंधित वाहनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत सीज किया गया। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 वाहन चालकों के चालान किए गए, जबकि 39 वाहनों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नेक कार्य:बिछडों को अपनों से मिलाकर दून पुलिस ने लौटाई चेहरों पर मुस्कान..पिछले 15 वर्षों से अपने परिजनों से बिछडे व्यक्ति को राजपुर पुलिस ने सकुशल ढूंढकर किया परिजनों के सुपुर्द…

देर रात घूम रहे 61 व्यक्ति पूछताछ के लिए थाने लाए गए

पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे 61 व्यक्तियों और युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाकर उनकी जानकारी और सत्यापन की कार्रवाई की। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने पर 78 व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कुल 81 चालान किए गए।

रात में हुड़दंग और नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की नजर

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान का उद्देश्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण करना है। पुलिस ने विशेष रूप से देर रात सड़कों पर घूमने वाले व्यक्तियों, हुड़दंग करने वालों और निर्धारित समय के बाद संचालित होने वाले बार एवं रेस्टोरेंट के विरुद्ध कार्रवाई पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  "ऑपरेशन प्रहार" के तहत वीकेंड पर दून पुलिस ने शुरू किया "ऑपरेशन नाईट स्ट्राइक"..ताड़बतोड़ कार्यवाही में 01 दर्जन से अधिक वांटेट अपराधी आये दून पुलिस की गिरफ्त में...हुड़दंग कर रहे 10 व्यक्ति गिरफ्तार...

दून पुलिस के इस अभियान में बार संचालक के विरुद्ध कार्रवाई के साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों और पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें