शिकंजा: ₹55 लाख की साइबर ठगी में अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह सदस्य का अमृतसर से गिरफ्तार.. PNB बैंक के एक संदिग्ध अकाउंट के जरिये अभियुक्त तक़ पहुंची देहरादून साइबर क्राइम पुलिस..

अभियुक्त के खाते में पहुंची थी ठगी की ₹8.94 लाख की धनराशि..

देहरादून :₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह सदस्य को देहरादून साइबर क्राइम पुलिस टीम ने पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया है.. एक साइबर ठगी मुकदमें क़ी जांच में पाया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त प्रभजीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह द्वारा उक्त धनराशि को चैक एवं ATM के माध्यम से निकाल गया था। बैंकिंग एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की साइबर ठगी में सक्रिय भूमिका पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा अमृतसर, पंजाब में दबिश देकर 11 अगस्त 2026 को तारा वाला पुल, जालंधर रोड, अमृतसर से अभियुक्त प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग..CM धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न...

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून पर पंजीकृत मु0अ0सं0 10/2026, धारा 318(4)/61(2) BNS एवं 66(D) IT Act की विवेचना में प्रकाश में आया कि आरोपियों द्वारा स्वयं को IIFL Wealth Management से जुड़ा बताकर शेयर/IPO में निवेश के नाम पर लाभ का झांसा देकर शिकायतकर्ता से दिनांक 16.12.2025 से 28.01.2026 के मध्य विभिन्न बैंक खातों में कुल ₹55,48,412/- RTGS के माध्यम से जमा कराये गये।विवेचना के दौरान बैंकिंग एवं तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से PNB खाता संख्या 2898000105250822, अभियुक्त प्रभजीत सिंह के नाम पर होना प्रकाश में आया। उक्त प्रकरण में शिकायतकर्ता द्वारा प्रथम लेयर के संदिग्ध खाते M/S HARI OM TRADERS में स्थानांतरित ₹25,48,412/- में से ₹3,18,000/- एवं ₹5,76,300/-, कुल ₹8,94,300/- अभियुक्त के PNB खाते में ट्रांसफर हुए थे..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा: बिल्डर साहनी आत्महत्या प्रकरण में पुलिस LIU की जांच की आंच अब गुप्ता बंधु के घर तक पहुँची..CCTV फुटेज कब्जे में लेकर नए लोगों से पूछताछ कर बयान दर्ज..

मुख्य बिन्दु

शिकायतकर्ता से साइबर ठगी कर ₹55,48,412/- विभिन्न बैंक खातों में जमा कराये गये।

इसमें से ₹8,94,300/- अभियुक्त प्रभजीत सिंह के खाते में ट्रांसफर हुए।

अभियुक्त द्वारा उक्त धनराशि ATM एवं चैक के माध्यम से आहरित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: रायपुर में बुजुर्ग महिला से ज्वैलरी लूट का दून पुलिस ने किया खुलासा..घटना कारित करने वाले मामा-भांजा गिरफ्तार....स्ट्रीट क्राइम करने वाले सभी अपराधियों का नंबर जेल जाने का आयेगा:SSP देहरादून

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अन्य बैंक खातों से भी साइबर ठगी की धनराशि आहरित करने की जानकारी दी गई।

अभियुक्त द्वारा गिरोह में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।

प्रकरण में अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं धनराशि की बरामदगी हेतु अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्त
प्रभजीत सिंह पुत्र स्व0 जोगेन्द्र सिंह, निवासी गली नं0 07, भल्ला कॉलोनी, छेहरटा, अमृतसर, पंजाब, उम्र 20 वर्ष।
बरामदगी

01 मोबाईल फोन एवं 01 SMS एलर्ट नम्बर

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें