गजब का हाल: स्मार्ट सिटी ने नहीं भरा महिनों से बिजली का बिल.. कनेक्शन कटा..पलटन बाज़ार क़ी स्ट्रीट लाइटें बंद …व्यापारी परेशान आए..रात के अंधेरे में संदिग्ध घटनाएं बढ़ने क़ी संभावनाएं बड़ी : व्यापारी..

जिलाधिकारी ने तत्काल स्मार्ट सिटी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्ट्रीट लाइट बहाल निस्तारण के दिए निर्देश…

देहरादून: स्मार्ट सिटी के तमाम निर्माण कार्यों से लेकर उसके रखरखाव (मेंटेनेंस) के विषय में पहले दिन से गंभीर सवाल उठते आये है.ताजा मामला पलटन बाजार से जुड़ा है,जहां बिजली का बिल न भरने की वजह से घंटाघर से लेकर दर्शनी गेट तक स्मार्ट सिटी के स्ट्रीट लाइट काफी समय से बंद पड़ी है. सूत्रों के अनुसार स्मार्ट सिटी द्वारा बिजली का बिल महीनों से न भरने क़ी वजह से यूपीसीएल द्वारा कोतवाली में लगे मीटर से कनेक्शन काट दिया गया है. जिसके कारण पलटन बाजार घंटा कर से लेकर दर्शनी गेट तक स्ट्रीट लाइट कई दिनों से बंद पड़ी है.व्यापारियों का कहना है क़ी स्ट्रीट लाइटें बंद होने से रात के समय बाज़ार क़ी सड़कों पर अंधेरा छाया है,जिसकी वजह से चोरी- चकारी जैसी संदिग्ध घटनाएं बढ़ने की आशंकाएं बढ़ गई है. ऐसे में व्यापारी वर्ग इस विषय को लेकर एक बार फिर चिंता में है. व्यापारी और कहना है इस विषय को लेकर उन्होंने नगर निगम मेयर से लेकर स्मार्ट सिटी और यूपीसीएल से भी शिकायत की, लेकिन हमको कोई संतुष्ट जवाब नहीं मिला.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून:फर्जी रजिस्ट्री घोटाला: गिरफ्तार नामी वकील को न्यायिक हिरासत में भेजा जेल ..अभियुक्त ही जमीनों की  रजिस्ट्री की ड्राफ्टिंग तैयार करता था:SIT.. मास्टरमाइंड के०पी० से मिलकर करोडों के वारे-न्यारे..अभी कई गिरफ्तारी बाकी: SSP.

 

जिलाधिकारी ने तत्काल स्मार्ट सिटी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्ट्रीट लाइट बहस निस्तारण के दिए निर्देश 

 उधर इस मामले को लेकर जब “खबर सनसनी“पोर्टल न्यूज द्वारा जिलाधिकारी डॉक्टर आशीष चौहान से सवाल किया तो उन्होंने तत्काल ही इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्मार्ट सिटी संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल बिजली का बिल जमा करने के निर्देश दिए. साथ ही जवाबदेह अधिकारियों को जल्द से जल्द पलटन बाजार स्ट्रीट लाइटों को बहाल करने के भी कड़े  निर्देश दिए. ऐसा होने पर संबंधित अधिकारियों की तनख्वाह काटने की भी चेतावनी दी.

यह भी पढ़ें 👉  आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए- मुख्यमंत्री धामी..राज्य के आय के संसाधन बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास की रूपरेखा तैयार की जाए: CM..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें