दुःखत:पिथौरागढ़ के होकरा में सवारियों से भरी बोलेरो खाई में गिरी,10 लोगों का शव बरामद.

पिथौरागढ़ के तल्लाजोहार क्षेत्र में होकरा के पास सवारियों से भरी एक बोलेरो गाड़ी खाई में गिरने की दुखद खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि मुंसियारी ब्लॉक के होकरा के पास  लगभग 650 मीटर खाई में गिरने से यह हादसा हुआ है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में 12 लोगो के सवार होने की संभावना बताई जा रही है. जिसमे से 10 लोगों शव SDRF दल ने गहरे खाई से निकाल परिजनों के सुपुर्द किए हैं.. जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में हादसे का शिकार हुए बागेश्वर  शामा लोग पूजा के लिए नाचनी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे.तभी रास्ते में पहाड़ के कटाव होने के कारण बोलेरो का पहियाँ  एक किनारे से खिसक कर गहरी खाई में जा गिरा. इस दुर्घटना में पहाड़ के निचले हिस्से में जगह-जगह कैजुअल्टी देखी गई है. .जानकारी के अनुसार  इस हादसे में शिकार बागेश्वर शामा के रहने वाले  बताए गए है.

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन:मुख्यसचिव के दौरे के बाद.अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई तेज..हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में 04 अवैध निर्माण ध्वस्त...
SDRF रेस्क्यू

इस दुखद घटना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त करते हुए इस हादसे के शिकार लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति प्रार्थना की है.

यह भी पढ़ें 👉  लापरवाह पुलिसकर्मियों पर DGP हुए सख़्त,4 दारोगाओं का ट्रांसफर दुरस्त इलाकें में..

मृतकों के विवरण* :-

1) किशन सिंह पुत्र  खुशाल सिंह, उम्र 64 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
2) धर्म सिंह पुत्र  पदम् सिंह , उम्र 69 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
3) कुंदन सिंह पुत्र श्री खीम सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
4) निशा पत्नी उमेश सिंह उम्र 24 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
5) उमेश सिंह पुत्र कुंदन सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
6) शंकर सिंह पुत्र प्रताप सिंह उम्र 42 वर्ष, निवासी शामा ,कपकोट, बागेश्वर
7) महेश सिंह पुत्र मोहन सिंह उम्र 35 वर्ष (चालक) भनार, कपकोट
8) सुंदर सिंह पुत्र खुशाल सिंह उम्र 37 वर्ष, शामा, बागेश्वर
9) खुशाल सिंह पुत्र उदय सिंह उम्र 64 वर्ष, भनार, बागेश्वर
10) दान सिंह पुत्र मंगल सिंह उम्र 52 वर्ष , भनार, बागेश्वर

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: लंबित विवेचनाओं के निस्तारण को लेकर पुलिस DGP सख्त..थाना वार की जाए तत्काल समीक्षा..लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर थानाध्यक्ष और IO की जवाबदेही होगी तय: PHQ

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें