सख़्ती: काशीपुर विवादित जुलूस उपद्रवियों पर सख़्ती, पुलिस ने आरोपियों की जमकर खातिरदारी..बुल्डोजर से अतिक्रमण ध्वस्त,बिजली के कनेक्शन काटे..घर-घर सत्यापन का डंडा..

CM धामी की दो टूक:- सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी उपद्रवियों से की जाएगी…


उधमसिंह नगर/काशीपुर: बिना प्रशासन की अनुमति से “आई लव मोहम्मद” जुलूस निकाल कर बवाल मचाने वालों को घरों से निकाल निकाल कर पुलिस ने खातिरदारी कर रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की खबर मिलते ही पुलिस कप्तान को फ्री हैंड देते हुए स्पष्ट कहा कि अराजकता सहन नहीं की जाएगी.
एसएसपी मणि कांत मिश्रा और एडीएम पंकज उपाध्याय के साथ घटना क्षेत्र में दल बल के साथ उतरे और उपद्रव करने पर तीन नामजद समेत 500 उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज किया हैं.
प्रशासनिक टीम ने दर्जनों आरोपियों के घरों के बिजली कनेक्शन काटे और पूरे क्षेत्र में अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी धाराएं लगाने के लिए ” ऊपर” से निर्देश है.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड की अस्मिता और देवभूमि की पवित्रता के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.उन्होंने कहा यह केवल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान नहीं बल्कि उनकी सरकार की ठोस नीति है. काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में जुलूस के नाम पर हुई अराजकता और उपद्रव के बाद धामी सरकार ने यह साफ कर दिया है कि उपद्रवियों के लिए उत्तराखंड की पवित्र धरती पर कोई जगह नहीं है..

यह भी पढ़ें 👉  विकास: नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण/शिलान्यास..
Oplus_16908288
Oplus_16908288
Oplus_16908288

जानकारी के अनुसार बीते रविवार देर रात मोहल्ला अलीखां में बिना अनुमति निकाले गए जुलूस को रोकने पहुँची पुलिस टीम पर न केवल पथराव किया गया, बल्कि पुलिस वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया. इस दुस्साहस के बाद प्रशासन ने त्वरित और निर्णायक कार्रवाई करते हुए तीन नामजद समेत 500 से अधिक उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज किया, पाँच को गिरफ्तार कर जेल भेजा और दस अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.इतना ही नहीं बताया जा रहा कि पुलिस आरोपियों को उनके घरों से निकाल कर सरेआम पुलिसिया रूप में “खातिरदारी” की..
बताया जा रहा हैं कि धामी सरकार ने केवल गिरफ्तारी तक ही सीमित न रहते हुए उपद्रवियों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ कार्रवाई शुरू की हैं.


जानकारी हैं कि,नगर आयुक्त के अगुवाई में मोहल्ले में किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोज़र चला और बिजली विभाग के अभियंताओं ने बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए. यही नहीं, किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने और लोगों में सुरक्षा का संदेश पहुँचाने के लिए एसएसपी, एसपी, एडीएम, एसडीएम और भारी पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकाला. क्षेत्र की स्थिति पर पैनी निगाह रखने के लिए ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रशासन ने बीती रात्रि एरिया को सील करके सत्यापन अभियान चलाया और आरोपियों की पहचान की साथ ही उनके भूमि संबंधी दस्तावेज भी खंगाले जा रहे है। प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बने अवैध कब्जों को हटाने के लिए भी कमर कस ली है।
एसएसपी मणि कांत मिश्र ने स्पष्ट कहा है जिन्होंने माहौल खराब किया है उनसे सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई कराई जाएगी। साथ ही सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी ताकि उन्हें सबक मिले कि पुलिस प्रशासन पर हमला करने का नतीजा कितना दुखदाई होता है।

यह भी पढ़ें 👉  खतरनाक: आग का विकराल रूप, .एक दुकान भी स्वाहा ,देर रात लगी आग, हल्द्वानी की घटना. वीडियो...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कई बार खुले मंच से यह स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तराखंड की शांति, संस्कृति और आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। काशीपुर की ताज़ा कार्रवाई इसी नीति की जीती-जागती मिसाल है। सरकार का संदेश साफ है राज्य में दंगा, उपद्रव और अराजकता फैलाने वालों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाएगी और कानून का राज हर हाल में कायम रखा जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून जिलाधिकारी का एक और सराहनीय कदम,लोकसभा चुनाव थकान के बावजूद गेहूं कटाई करने के साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुन निस्तारण के दिये निर्देश…

जानकारों का मानना हैं कि, जनता को अब यह विश्वास है कि धामी सरकार धर्मरक्षक की तरह प्रदेश की अस्मिता और देवभूमि की पवित्रता की रक्षा के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। काशीपुर की कार्रवाई इस बात का प्रतीक है कि जो भी तत्व राज्य के सामाजिक ताने-बाने को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उसे कानून का डंडा झेलना ही पड़ेगा। धामी सरकार ने देवभूमि की गरिमा बचाने का संकल्प लिया है और इस दिशा में हर कदम सख़्ती और दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी की दो टूक..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर की घटना की समीक्षा करते हुए स्पष्ट कहा है कि जो व्यक्ति सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाएगा, पुलिस प्रशासन पर हमला करने की हिमाकत करेगा ,उसे उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.CM धामी ने दो टूक कहा कि सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी उपद्रवियों से की जाएगी.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें