सरेआम गुंडई दिखाने वाले युवकों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी..जमकर की खातिरदारी..पेट्रोल पम्प में कार सवार व्यक्ति से अंधाधुंध मारपीट करने वाले 04 अभियुक्त गिरफ्तार..

कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के चलते अभियुक्तों द्वारा कार सवार व्यक्ति से की थी मारपीट:पुलिस

22 अगस्त 2026 रात की घटना,पेट्रोल में लगे सीसीटीवी के आधार पर हुई मारपीट/ हमलावरों की पहचान..

देहरादून: बल्लीवाला पेट्रोल पम्प पर 22 अगस्त 2026 की रात लगभग 10:30 बजे के आसपास कार सवार युवक के साथ कई युवकों द्वारा जानलेवा हमला कर मारपीट की घटना में पुलिस ने 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. सरेआम गुंडागर्दी करने वाले इन युवकों की खुमारी उतार पुलिस ने खूब खातिरदारी की.. पुलिस के अनुसार कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद बल्लीवाला चौक स्थित भारत पेट्रोल पंप में आकर कर सवार युवक के साथ जमकर मारपीट की गई और कार तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त किया गया. हमलें का ये पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी पर कैद हो गया जिसके आधार पर मारपीट करने वाले अभियुक्तों की पहचान की गई.

यह भी पढ़ें 👉  महिला दारोग़ा मौत मामलें में तेज गति व लापरवाही से बस चलाने वाले ड्राइवर को दून ने किया गिरफ्तार..नए कानून के तहत मुकदमा दर्ज कर सख़्त कानूनी शिकंजा…

थाना बसंत विहार पुलिस के मुताबिक 24 अगस्त 2026 को वादी (शिकायतकर्ता)नवीन भाटिया पुत्र सुरेंद्र पाल सिंह निवासी 14/1 कैलाशपुरी बल्लूपुर रोड देहरादून द्वारा थाना बसन्त विहार पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया .. वादी ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि साहिल पुत्र चमन निवासी तरकीमपुर रूपचंद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष के साथ कार पार्किंग को लेकर आपसी कहासुनी होने,और फिर साहिल द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ भारत पैट्रोल पंप चकराता रोड पर वादी के साथ मारपीट कर उनकी कार को क्षतिग्रस्त किया गया. प्रार्थना पत्र के आधार पर आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति: मतगणना से पहले बीजेपी कांग्रेस में बढ़ी हलचल, किसके हाथ में होगी उत्तराखंड की कमान.निर्दलीयों की भूमिका हो सकती अहम, चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म..

दर्ज अभियोग की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा घटना स्थल पैट्रोल पम्प व उसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की गई.साथ ही प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्तों की पहचान करते हुए मंगलवार 25 अगस्त 2026 को को घटना में शामिल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त वाहनों को सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  घूसखोरी: राजकीय कार्य एवज़ में रिश्वत मांगने वाले राजस्व उप-निरीक्षक के खिलाफ देहरादून DM ने लिया सख़्त एक्शन…विभागीय जांच के सम्बंध SDM से 03 दिनों में रिपोर्ट तलब..

गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- मोन्टू सोनकर पुत्र राजकुमार सोनकर निवासी 01 जी एम एस रोड अलका डेयरी चौक माजरा, थाना पटेल नगर, जनपद देहरादून, उम्र 24 वर्ष
2- सोहेल सोनकर पुत्र सूरज सोनकर निवासी गली न0 2 श्रीराम पुरम कालोनी कांवली रोड बल्लीवाला चौक थाना बसंत विहार, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष
3- कुणाल सोनकर पुत्र सतीश सोनकर निवासी 111 कांवली रोड कोतवाली नगर, जनपद देहरादून, उम्र 21 वर्ष
4- साहिल पुत्र चमन निवासी तरकीमपुर रूपचन्द जनपद बिजनौर, उत्तर प्रदेश, उम्र 22 वर्ष

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें