दुःखत:सहस्त्रधारा नदी में स्नान के दौरान तेज़ बहाव में डूबने से दिल्ली निवासी व्यक्ति की मौत..SDRF टीम ने 02 किलोमीटर दूर तलाश कर बरामद किया शव..

देहरादून :रविवार (23अगस्त 2026) को सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान नदी के तेज़ बहाव में एक व्यक्ति के डूबने की घटना सामने आयी.. हादसे की सूचना मिलने पर SDRF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्च अभियान चलाया और लगभग 02 किलोमीटर दूर व्यक्ति का शव बरामद किया गया..मृतक की पहचान नौथ राम, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है. शव को बरामद करने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सराहनीय पुलिसिंग: असहाय बुजुर्ग महिला को त्वरित न्याय..कब्जेदार किराएदार को हटा कुछ ही घंटो में खाली कराया दून पुलिस ने पीड़ित का मकान.. ..

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह CCR/आपदा कंट्रोल देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक व्यक्ति के पानी में बहने की सूचना है। सूचना मिलते ही SDRF टीम सहस्त्रधारा, एडिशनल एसआई मनोज जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई..घटनास्थल पर पहुंचने पर जानकारी मिली कि एक व्यक्ति सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान पानी के तेज बहाव में डूब गया था। SDRF टीम ने परिजनों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान शुरू किया..लगातार सर्चिंग के बाद SDRF जवानों ने उक्त व्यक्ति का शव सहस्त्रधारा झरने से लगभग 02 किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार : फर्जी शस्त्र लाइसेंस-हथियार नेटवर्क पर STF का ताबड़तोड़ प्रहार ज़ारी, 11वीं गिरफ्तारी..01 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल एवं 09 जिंदा कारतूस बरामद....

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें