ऑपरेशन प्रहार : फर्जी शस्त्र लाइसेंस-हथियार नेटवर्क पर STF का ताबड़तोड़ प्रहार ज़ारी, 11वीं गिरफ्तारी..01 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल एवं 09 जिंदा कारतूस बरामद….

फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस धारकों को चेतावनी. स्वयं आगे आकर अपने शस्त्र एवं लाइसेंस सहित एसटीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण करें, अन्यथा जांच में चिन्हित होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी:STF, SSP

देर रात्रि STF की सटीक दबिश से अभियुक्त गिरफ्तार. कब्जे से 01 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल एवं 09 जिंदा कारतूस बरामद….

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देश पर अवैध हथियारों एवं फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी.. अब तक 11 अभियुक्त गिरफ्तार, 15 अवैध शस्त्र, 350 कारतूस एवं बड़ी संख्या में फर्जी एवं संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस बरामद।

देहरादून/ उधम सिंह नगर: ऑपरेशन प्रहार के तहत राज्य में फर्जी लाइसेंस क़ी आड़ में हथियार (वेपन )रखने वाले अभियुक्तों के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है इसी क्रम में एसटीएफ के टीम ने उधम सिंह नगर जिले काशीपुर इलाके में दबिश देते हुए फईम अहमद नाम के अभियुक्त क़ो गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.32 बोर) एवं 09 जिंदा कारतूस (.32 बोर) बरामद किए गए हैं. STF क़ी जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्त द्वारा जनपद शाहजहांपुर (यूपी )के नाम से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाया गया था..

यह भी पढ़ें 👉  SSP देहरादून ने किया IMA कैडेट्स के साथ इंटरेक्शन...साइबर अपराधों और आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर पुलिस एवं आर्मी के मध्य कॉर्डिनेशन का समझाया महत्व..

बता दें मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” के विजन एवं “ऑपरेशन प्रहार” के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में बाहरी राज्यों से स्थानान्तरित होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की वैधता एवं सत्यता की व्यापक जांच की जा रही है..इसी क्रम में एसटीएफ द्वारा की गई गहन जांच, तकनीकी विश्लेषण एवं एकत्रित साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 04 जून 2026 को जनपद ऊधमसिंहनगर के थाना कोतवाली काशीपुर में एफआईआर संख्या-213/2026 अन्तर्गत धारा 318(4), 338, 336(3), 340, 61(2), 3(5), 111 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया था. इस अभियोग की विवेचना के दौरान दिनांक 27.06.2026 की रात्रि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में एसटीएफ टीम द्वारा काशीपुर क्षेत्र में सघन दबिश एवं छापेमारी की कार्रवाई की गई, जिसमें एक और अभियुक्त फईम अहमद को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.32 बोर) एवं 09 जिंदा कारतूस (.32 बोर) बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्त द्वारा जनपद शाहजहांपुर के नाम से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाया गया था..

यह भी पढ़ें 👉  सख्ती :भारत द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध की जा रही सख़्त कार्रवाई के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी द्वारा उच्चस्तरीय बैठक कर सम्बंधित अधिकारियों को इन बिंदुओं पर महत्वपूर्ण निर्देश..

एसएसपी एसटीएफ का बयान

STF, एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि उत्तराखण्ड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत एसटीएफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। बीती रात्रि काशीपुर क्षेत्र से अभियुक्त फईम अहमद को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से एक सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल एवं 09 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं..एसएसपी एसटीएफ ने कहा कि फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों का यह संगठित नेटवर्क राज्य की कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। एसटीएफ इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचकर पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश करने के लिए प्रतिबद्ध है। जांच में जिस किसी व्यक्ति, दलाल, लाइसेंस धारक, हथियार आपूर्तिकर्ता अथवा किसी अन्य सहयोगी की संलिप्तता सामने आएगी, उसके विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। किसी भी दोषी को किसी भी स्तर पर बख्शा नहीं जा रहा है।”उन्होंने फर्जी अथवा संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस धारकों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे स्वयं आगे आकर अपने शस्त्र एवं लाइसेंस सहित एसटीएफ के समक्ष आत्मसमर्पण करें, अन्यथा जांच में चिन्हित होने पर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा :नामी शिक्षण संस्थान का छात्र नशा तस्करी में गिरफ्तार..दूसरे की तलाश जारी.. शॉर्टकट तरीके से पैसा कमाने के लालच में शिक्षण संस्थानों के छात्रों को मादक पदार्थो की तस्करी...

फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में अब तक की एसटीएफ कार्रवाई
✔️ राज्य के विभिन्न जनपदों में 03 अभियोग पंजीकृत।
✔️ 11 अभियुक्त गिरफ्तार कर जेल भेजे गए।
✔️ 15 अवैध शस्त्र बरामद।
✔️ 350 कारतूस बरामद।
✔️ बड़ी संख्या में संदिग्ध एवं फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद।

एसटीएफ द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि किसी व्यक्ति को किसी फर्जी, संदिग्ध अथवा अवैध शस्त्र लाइसेंस के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल एसटीएफ को अवगत कराएं। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. फईम अहमद पुत्र इरशाद हुसैन, निवासी बसई चौक, हरियावाला चौराहा, थाना कुण्डा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष। बरामदगी
    • 01 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल (.32 बोर)
    • 09 जिंदा कारतूस (.32 बोर)

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें