सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों ₹ ठगने वाला नटवरलाल को दून पुलिस ने नेपाल बॉर्डर से दबोचा..अभियुक्त पर दुष्कर्म सहित धोखाधड़ी के 07 मुकदमें दर्ज..”शादी डाट कॉम” के जरिये जान पहचान कर ठगी के जाल..

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने का झूठा आश्वासन देकर महिला नर्स से 32 लाख रूपये की धोखाधडी...आपराधिक घटनाओं चलते में जेल जाने पर 04 वर् पूर्व अभियुक्त को नौकरी से दिया था निकाल..

सरकारी नौकरी लगवाने का झूठा आश्वासन देकर देता था धोखाधडी की घटनाओं को अंजाम..धोखाधडी व अन्य आपराधिक घटनाओं में जेल जाने पर 04 वर्ष पूर्व अभियुक्त को नौकरी से दिया था निकाल..अभियुक्त के विरूद्ध नौकरी के नाम पर धोखाधडी व अन्य आपराधिक घटनाओं के आधा दर्जन से अधिक अभियोग हैं पंजीकृत..

देहरादून : स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने का झासा एक महिला से 32 लाख रुपए ठगी करने वाले शातिर अपराधी को देहरादून पुलिस में नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त चारु चंद्र चंद्र जोशी द्वारा ..shaadi.com.. के जरिए पहले देहरादून निवासी महिला नर्स से दोस्ती की,और फिर उसे शादी का झांसा देकर स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 32 लाख रुपए ठगे..मूल रूप से नैनीताल के रहने वाले इस अभियुक्त चारू चन्द्र जोशी पुत्र उमेश चन्द्र जोशी के खिलाफ महिलाओं से दुष्कर्म और भोले-भाले युवक/युवतियों को सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए धोखाधड़ी करने के आरोप में देहरादून से लेकर कुमाऊं (हल्द्वानी नैनीताल,उधम सिंह नगर)के अलग-अलग थानों में 07 से अधिक धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज है.पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में कई बार जेल जा चुका है.अभियुक्त पूर्व में स्वास्थ विभाग में संविदा पर फार्मेसिस्ट के पद नियुक्त था. लेकिन इस तरह की धोखाधड़ी मामलों में जेल जाने के चलते उसे 4 वर्ष पूर्व स्वास्थ्य विभाग संविदा कर्मी (फार्मासिस्ट) से बर्खास्त कर दिया था.देहरादून पुलिस के अनुसार अभी तक़ की जांच-विवेचना में अभियुक्त से पूछताछ व अब तक प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त द्वारा नौकरी दिलाने का झूठा आश्वासन देकर लोगों के साथ व्यक्तिगत धोखाधडी करना प्रकाश में आया है.और अभियुक्त के किसी भी परीक्षा एंजेसी अथवा चयन प्रक्रिया से जुडे व्यक्तियों से किसी भी प्रकार के सम्पर्क में होने के कोई साक्ष्य प्राप्त नही हुए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह दून पुलिस की गिरफ्त में..गैंग के शातिर तीन सदस्य गिरफ्तार.. चोरी की 09 मोटर साइकिलें बरामद.. 

स्वास्थ्य विभाग में अपनी पूर्व की नौकरी एवं विभागीय पहचान का फायदा उठाकर लोगों को करता था गुमरा

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त चारू चन्द्र जोशी ने पूछताछ में बताया कि वह वर्ष 2016 में संविदा पर स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत था.और वर्ष 2022 में उसके विरुद्ध जनपद नैनीताल में धोखाधडी व दुष्कर्म के अभियोग पंजीकृत होने पर वह उसमें जेल गया था.इसके पश्चात उसे स्वास्थय विभाग में नौकरी से हटा दिया गया था.जेल से बाहर आने के बाद वह अपनी पूर्व नौकरी व विभागीय पहचान का फायदा उठाकर लोगों को गुमराह करने लगा.अभियुक्त स्वंय को स्वास्थय विभाग मे नियुक्त बताकर विभागीय अधिकारियों से अच्छी पहचान होने का झांसा देते हुए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को सरकारी नौकरी लगवाने का झूठा आश्वासन देकर उनसे धोखाधडी कर मोटी धनराशी ऐंठ लेता था। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि वर्तमान प्रकरण में वादिनी (शिकायतकर्ता महिला)से प्राप्त धनराशि में से अधिकांश रकम को उसने अपने विरुद्ध पूर्व में दर्ज मुकदमों के सेटलमेंट के लिये संबंधित व्यक्तियों को दे दिया है. पुलिस अब अभियुक्त से पूछताछ में प्रकाश में आये तथ्यों का पुलिस द्वारा अभिलेखीय एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर सत्यापन किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: रेलवे की भूमि पर बने अवैध मजार पर भी चला धामी सरकार का बुलडोजर...

अभियुक्त विभागीय अधिकारियों से पहचान का झूठा प्रपंच रचकर नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को करता था गुमराह

दून पुलिस के अनुसार 17 अगस्त 2026 को वादीनी (शिकायतकर्ता महिला)द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में एक प्रार्थना पत्र दिया कि वह एक निजी अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के पद पर कार्यरत है. ठग अभियुक्त चारू चन्द्र जोशी, से उनकी मुलाकात शादी डाट कॉम के माध्यम से हुई थी.कुछ दिनों बाद अभियुक्त चारु स्वंय ने स्वयं को स्वास्थ्य विभाग में ड्रग इंस्पेक्टर बताकर उन्हें उच्चाधिकारियों से सम्पर्क में होने को झूठा आश्वासन दिया. और फिर वादिनी से शादी करने और उसकी स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे विभिन्न तिथियों में लगभग 32 लाख रूपये की धोखाधडी की। वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरूकालोनी पर मु0अ0सं0- 331/26, धारा 318(4) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियोग में त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये.इसी क्रम में थाना नेहरू कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया.अभियोग की विवेचना के दौरान अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी लोगों के साथ नौकरी लगवाने की एवज में धोखाधडी करने के समबन्ध में अभियोग पंजीकृत होने और उसमें अभियुक्त के जेल जाने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई.ऐसे में अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस और अन्य माध्यमों से उसके सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तो पुलिस टीम को जानकारी मिली कि अभियुक्त पुलिस से बचने के लिये लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है.इसी बीच वह पिथौरागढ के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में है। प्राप्त सूचना पर पिथौरागढ़ पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए तत्काल एक टीम को पिथौरागढ रवाना किया गया, जहां पुलिस द्वारा गोपनीय माध्यम से अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित करते हुए 21 अगस्त 2026 को अभियुक्त चारू चन्द्र जोशी को पिथौरागढ के एंचोली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया.अभियुक्त को पिथौरागढ में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड में उसे देहराूदन लाया गया.

यह भी पढ़ें 👉  नशे पर शिकंजा:थाना प्रेमनगर क्षेत्र के विधोली,पौंधा आदि स्थानों पर दून पुलिस ने चलाया ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान..सभी हॉस्टल और पीजी संचालकों सहित दुकानों के स्वामियों को दी गई सख़्त चेतावनी..किसी भी प्रकार के नशे की संलिप्तता पाये जाने पर कठोर कार्यवाही को रहें तैयार..

गिरफ्तार ठग अभियुक्त:-

चारू चन्द्र जोशी पुत्र उमेश चन्द्र जोशी, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सिली, पोस्ट गरुड़, थाना बैजनाथ, जनपद बागेश्वर, हाल निवासी 14 फ्रेंड्स कॉलोनी, दून एरिया, केयर ऑफ हरीश बिष्ट, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:-

1- मु0अ0सं0- 17/2022, धारा 420 भादवि, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
2- मु0अ0सं0- 41/2022, धारा 420 भादवि, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
3- मु0अ0सं0- 42/2022, धारा 420 भादवि, कोतवाली ऋषिकेश।
4- मु0अ0सं0- 84/2022, धारा 420 भादवि, कोतवाली हल्द्वानी, जनपद नैनीताल।
5- मु0अ0सं0- 13/2022, धारा 376(2) भादवि, थाना मुखानी, जनपद नैनीताल।
6- मु0अ0सं0- 437/2024, धारा 318(4) बीएनएस, कोतवाली काशीपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर।
7- मु0अ0सं0- 331/2026, धारा 318(4),319(2) बीएनएस थाना नेहरू कॉलोनी, जनपद देहरादून।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें