फिल्म पुरस्कार 2024-25..: उत्तराखंड फिल्म जगत को धामी सरकार की सौगात, नेगी और हेमंत पाण्डेय को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड..

नरेन्द्र सिंह नेगी और हेमंत पाण्डेय को ₹2-₹2 लाख की पुरस्कार राशि; अक्षय कुमार, आर. माधवन, जुबिन नौटियाल और अनन्या पाण्डेय भी उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों से होंगे सम्मानित..धामी सरकार ने खोला सम्मान का पिटारा, उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी; नेगी और हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

देहरादून। उत्तराखंड के फिल्म जगत और क्षेत्रीय सिनेमा के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड फिल्म नीति-2024 के तहत वर्ष 2024 और 2025 के लिए चयनित फिल्मों एवं कलाकारों को उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा और फिल्म जगत में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

सबसे खास बात यह है कि वर्ष 2024 के लिए प्रसिद्ध लोकगायक एवं गढ़वाली संस्कृति के संवाहक नरेन्द्र सिंह नेगी और वर्ष 2025 के लिए अभिनेता हेमंत पाण्डेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया है। दोनों को ₹2-₹2 लाख की धनराशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गिरफ्तारी:राजपुर क्षेत्र में हुई गोलीबारी घटना का चंद घण्टों में दून पुलिस ने किया खुलासा…फायर कर जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को मुजफ्फरनगर से दबोचा..

अक्षय कुमार और जुबिन नौटियाल भी सम्मानित

वर्ष 2025 की हिंदी फिल्म श्रेणी में ‘मनु क्या करेगा’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। वहीं ‘केसरी चैप्टर-2’ ने कई प्रमुख श्रेणियों में पुरस्कार हासिल किए हैं। फिल्म के लिए करण सिंह त्यागी को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, अक्षय कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, अनन्या पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, करण सिंह त्यागी और अमृत पाल को सर्वश्रेष्ठ पटकथा लेखक, आर. माधवन को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और जुबिन नौटियाल को सर्वश्रेष्ठ गायक के लिए चयनित किया गया है।

गढ़वाली फिल्मों का भी बढ़ा मान

वर्ष 2024 में गढ़वाली फिल्म ‘घपरोल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिलेगा। सिद्धार्थ शर्मा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक एवं पटकथा लेखक, रमेश रावत को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और शिवानी भंडारी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुना गया है। जौनसारी फिल्म ‘मेरे गांव की बाट’ के लिए मधुबाला, अजब सिंह और अन्य कलाकारों को भी विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल से फरार ₹50 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार! दून पुलिस ने हरियाणा के पंचकूला से दबोचा, नाबालिग लड़की बरामद..

वर्ष 2025 में गढ़वाली फिल्म ‘रैबार’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया है। इसके निर्माता भगत सिंह सैनी, निर्देशक सुशील उनियाल, अभिनेता वर्ग में राजेश नौगाई और सिनेमेटोग्राफी में धर्मेन्द्र सिंह सिसोदिया को अलग-अलग श्रेणियों में चयनित किया गया है। वहीं ‘द्वि होला जब साथ’ के लिए मनीष डिमरी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, कल्याणी गंगोला को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और विकास भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ गायक चुना गया है।

किस पुरस्कार में कितनी मिलेगी धनराशि?

सरकार द्वारा निर्धारित पुरस्कार राशि के अनुसार सर्वश्रेष्ठ फिल्म को ₹2 लाख, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक को ₹1.50 लाख और अभिनेता, अभिनेत्री, पटकथा लेखक, सहायक अभिनेता-अभिनेत्री, गायक तथा सिनेमेटोग्राफर को ₹1-1 लाख दिए जाएंगे। निर्माता-निर्देशक को स्वर्ण ब्रह्मकमल और प्रशस्ति पत्र, जबकि अन्य कलाकारों एवं तकनीकी विशेषज्ञों को रजत ब्रह्मकमल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान:बिज़नेसमैन अनीश विरमानी को मिला उत्तराखण्ड रत्न अवॉर्ड ..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए क्षेत्रीय फिल्मों और स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करना जरूरी है। सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड फिल्म निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान बनाए और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलें।

उत्तराखंड के लोकसंगीत, सिनेमा और कलाकारों के लिए यह सम्मान प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें