विकास नगर क्षेत्र में हुए हत्याकांड के बाद SSP ने खुद संभाली धरपकड़ की कमान..अपनी कार छोड़कर फ़रार अभियुक्तों ने पुलिस नाकेबंदी में लूट की स्कूटी भी छोड़ी..

घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई सघन चेकिंग व नाकेबंदी से अभियुक्तो द्वारा मौके से लूटी गई स्कूटी छोड़ी,पुलिस ने की बरामद..

जिले से बाहर न निकले इसलिए लगातार हो रही चेकिंग…

देहरादून: विकास नगर क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के बाद वारदात में शामिल अभियुक्त अपनी होंडा सिटी कार को छोड़कर मौके से एक स्कूटी लूटकर फरार हो गए थे..वही घटना की सूचना के उपरांत  तत्काल मौके पर पहुंच कर एसएसपी अजय सिंह ने उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश देते हुए फ़रार अभियुक्तों के सर्च अभियान चलाने के लिए खुद कमान संभाली ..ऐसे में घटना के तुरंत बाद पुलिस द्वारा देहरादून जनपद के शहरी और देहात (ग्रामीण) क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया..इसी बीच  पुलिस की नाकेबंदी जगह-जगह होने से फ़रार अभियुक्तों द्वारा लूटी गई स्कूटी को देहात क्षेत्र में छोड़ दिया गया.. पुलिस ने स्कूटी को बरामद कर लिया गया है..वही दूसरी और हत्या कर फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है..पुलिस के अनुसार हत्यारे जिले से बाहर न निकले इसलिए लगातार  पूरे देहरादून जनपद में सघन चेकिंग अभियान जारी.. एसएसपी अजय सिंह खुद अलग-अलग नाकेबंदी को पुख़्ता करा हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर मोर्चा संभाले हैं…

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में दो भाइयों ने मामा को रंजिश के चलते ऐसे उतरा मौत के घाट ,फिर हत्या को खुदकुशी दिखाने का प्रयास.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें