उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में BJP के स्टार प्रचारकों ताबाड़तोड़ दौरे शुरू, भाजपा ने तेज की प्रचार प्रसार की गति. आज कई दिग्गज नेता करेंगे डोर टू डोर कैंपेनिंग…

देहरादून

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी 01 फरवरी से गढ़वाल और कुमायूं मंडलों में दो स्थानों पर एक साथ चुनाव अभियान की शुरू करने जा रही है | अभियान का आगाज, गढ़वाल मण्डल, देहारादून के विकासनगर में प्रात: 11 बजे हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्धारा किया जाएगा | इसके बाद जयराम ठाकुर सहसपुर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी के डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे | वहीं दूसरी और कुमायूं मण्डल में भाजपा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्धारा हल्द्वानी से प्रात: 12 बजे किया जाएगा | इसके उपरांत मनोहर लाल खट्टर लालकुंआ विधानसभा में स्थानीय भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डोर टू डोर अभियान में भी शिरकत करेंगे |

यह भी पढ़ें 👉  दहेज़ हत्या मामलें में पति सहित ससुराल पक्ष को 10-10 साल की सश्रम सज़ा…

इसके अतिरिक्त पार्टी की और से जानकारी दी गयी कि 3 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड़ड़ा और 4 फरवरी को माननीय गृह मंत्री अमित शाह एक दिन के प्रवास में उत्तराखंड प्रचार अभियान में प्रतिभाग करने आ रहे हैं | इस क्रम में जे पी नड़ड़ा उत्तरकाशी में प्रात 11.15 बजे जनसभा को संबोधित और डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे | इसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनगर विधानसभा में दोपहर 2.45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर कैम्पेन में प्रतिभाग करेंगे | वहीं अमित शाह 4 फरवरी को पिथौरागढ़ में प्रात 11.20 बजे जनसभा को संबोधित और डोर टू डोर कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे | इसके साथ ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह नरेंद्रनगर विधानसभा में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे और डोर टू डोर कैम्पेन में प्रतिभाग करेंगे |

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: आर्मी का लेफ्टिनेंट बनकर घूमने वाला एक और शक्स देहरादून से STF ने किया गिरफ्तार । सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर वसूलता था मोटी रकम।आरोपी के पास से सेना की वर्दी ,सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद। पुलिस जांच में जुटी..

खबर सनसनी डेस्क

उत्तराखण्ड की ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए खबर सनसनी के संग। www.khabarsansani.com

सम्बंधित खबरें