सजग नागरिक: सुशासन की महत्वपूर्ण कड़ी..मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक संवाद में जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर…

लाभार्थियों से सीएम का सीधा संवाद.

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास खंड यमकेश्वर के स्थानीय निवासियों के साथ मुख्य सेवक संवाद में कहा कि सजग नागरिक सुशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आमजन को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले.इसके लिए सरकारी कार्मिकों को सरकार की मंशा के अनुरूप सेवा व सुशासन को प्राथमिकता देनी होगी.

जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास.

मुख्यमंत्री धामी ने वर्चुअल संवाद के माध्यम से बताया कि सी०एम० डैशबोर्ड और सी०एम० हेल्पलाइन की व्यवस्था जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए की गई है.साथ ही, समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए त्वरित समाधान दल (रैपिड सॉल्यूशन टीम) को पहले चरण में पौड़ी जनपद में लागू किया गया है. उन्होंने कहा कि इस पहल का लाभ यमकेश्वर के नागरिकों को भी मिलेगा और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन :शराब दुकानों पर देर रात छापा,खामियां बेहिसाब… फिर भी कार्रवाई का इंतजार!

जिला प्रशासन की सराहना..

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी पौड़ी एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उचित तैयारी की है.उन्होंने आशा व्यक्त की कि “रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म” के मंत्र के साथ यह कार्यक्रम सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा..

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने का ख़ौफ दिखाकर कर रंगदारी माँगने वाले वांटेड अपराधी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल…समाज में अराजकता फैलाने वाले गुंडा तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित.सभी को जाना होगा जेल: SSP देहरादून..

उत्तराखंड का योगदान विकसित भारत के लक्ष्य में.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से अमृत काल में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है,और उत्तराखंड इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह तैयार है.उन्होंने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार ने कई नई जनोपयोगी योजनाएं बनाई हैं,और कई नीतियों में आवश्यक संशोधन भी किए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान: 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के इन 07 पुलिस अधिकारीयों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति द्वारा सराहनीय सेवा पदक सम्मान..

लाभार्थियों से सीएम का संवाद.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना.उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार जनहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सदैव तत्पर है.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें