देहरादून: जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी सोनिका ने दिए महत्वपूर्ण विषयों पर सम्बंधित अधिकरियों को कड़े निर्देश….

देहरादून: मंगलवार 26 दिसम्बर 2023 को आयोजित जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए देहरादून जिलाधिकारी सोनिका द्वारा नगर निगम ऋषिकेश के अधिकारियों को गंगा घाट की सफाई के साथ ही 72 सीढी को अतिक्रमण मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं.. वही दूसरी ओर वन विभाग के अधिकारियों को इको टूरिज्म के प्रस्ताव बना उसे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए.इसके अतिरिक्त संजय झील के जीर्णोद्वार, खदरी खड़गमाफ में जंगली जानवरों से सुरक्षा के दृष्टिगत निगरानी के लिए वाचटावरों के प्रस्ताव भेजने के भी DM ने आदेश दिए हैं. इस विषय को लेकर सम्बन्धित वन अधिकारियों को जलस्त्रोत के पुनर्जीवित करने के लिए स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मौसम का यू टर्न , 3दिन प्रदेश में बारिश व बर्फबारी . *जानिए मौसम अपडेट*

जिला गंगा सुरक्षा समिति के सदस्य पर्यावरणविद विनोद जुगलान द्वारा वीरभद्र से हरिपुरकला तक गंगा किनारे तटीय मैदानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के अलावा इसके लिए जैविक खेती के उपयोग किये जाने के सुझाव दिए गए.इस बिंदू पर  जिलाधिकारी ने इस भूमि पर अतिक्रमण न होने देने के निर्देश उप जिलाधिकारी ऋषिकेश को दिए..इसके साथ ही इस भूमि का उपयोग जैविक खेती में किये जाने के लिए प्रस्ताव बनाने की बात भी कही.

यह भी पढ़ें 👉  STF का शिकंजा: हरिद्वार चौहरे हत्याकांण्ड का कुख्यात इनामी अपराधी हिमाचल से गिरफ्तार,2 साल से था फ़रार.

देहरादून जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में हुई गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, अध्यक्ष उद्योग ऐसोसिएशन पंकज गुप्ता,पर्यावरणविद विनोद जुगलान, एसएनए नगर निगम ऋषिकेश चन्द्रकान्त भट्ट, परियोजना प्रबन्धक एस.के वर्मा, अधि अभि सिंचाई दिनेश चन्द्र उनियाल सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे..

यह भी पढ़ें 👉  ONGC चौक में हुए जानलेवा दुर्घटना मामलें में दून पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज़..इनोवा कार की कंटेनर से भीषण टक्कर में हुई थी 06 नौजवानों की दर्दनाक मौत..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें