चारधाम और हेमकुण्ड साहिब यात्रा को सुरक्षित/ सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्थाएं:आईजी गढ़वाल…अब तक 23 लाख 65 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन…

यात्रा मार्गों और धामों पर पैरामिलिट्री फोर्स, प्रांतीय रक्षक दल, एसडीआरएफ और स्थानीय जिला पुलिस के जवान लगातार 24 घंटे सेवा में तैनात है.. आगे भी आवश्यकतानुसार पुलिस बल तैनात कर चारधाम यात्रा को सुरक्षित/सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने का प्रयास रहेगा:आईजी गढ़वाल

देहरादून :उत्तराखंड में चल रही पवित्र चारधाम यात्रा और हेमकुण्ड साहिब यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। यात्रा शुरू हुए एक महीने से अधिक का समय हो चुका है.जिसमें अब तक लगभग 23 लाख 65 हजार से अधिक श्रद्धालु चारधामों के दर्शन कर चुके हैं। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि पिछले वर्ष के तुलना इस वर्ष अब तक श्रद्धालुओं की इतनी संख्या यात्रा धामों में रिकॉर्ड स्तर पर है. ऐसे में यात्रा के चरम पर होने के चलते भीड़ नियंत्रण करने के दृष्टिगत गढ़वाल और कुमाऊं के अलग-अलग जनपदों से अतिरिक्त पुलिस फोर्स अलग-अलग यात्रा मार्गो पर में लगाई गई है.ताकि यात्रा सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित की जा सके. आईजी ने कहा पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि चार धाम सुरक्षित और सुगम हो,इसको लेकर Day To Day मॉनिटरिंग कर आवश्यक कार्रवाई जारी है. यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो उसको लेकर गढ़वाल रेंज स्तर पर अलग-अलग जिलों से जनपद पुलिस, एसडीआरएफ, पैरामिलिट्री फोर्स सहित कुमाऊं परिक्षेत्र के भी पुलिस बल तैनात किया गया है.इसके अतिरिक्त राजपत्रित अधिकारियों की भी ड्यूटी यात्रा के अलग-अलग धर्मों में व्यवस्थाओं को सुचारू रखने के लिए लगाई गई है. वहीं इसके साथ ही जैसे-जैसे यात्रा में भीड़ बढ़ेगी उसी हिसाब से आवश्यक पुलिस बल कों आवश्यक क्षेत्रों में तैनात कर चारधाम यात्रा कों सुचारू और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने का प्रयास रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: उत्तराखंड में पुलिस कप्तानों के हुए तबादले… इन 04 IPS को नई जिम्मेदारी..

बाईट :राजीव स्वरूप, आईजी गढ़वाल रेंज..

आईजी गढ़वाल ने बताया कि चारधाम यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए कंट्रोल द्वारा प्रतिदिन यात्रा मार्गों और धामों पर उमड़ रही भीड़ की सघन मॉनिटरिंग की जा रही है।संवेदनशील और अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों, विशेषकर जनपद रुद्रप्रयाग के केदारनाथ धाम में कुमाऊं परिक्षेत्र से भी अतिरिक्त पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है।यात्रा मार्गों और धामों पर पैरामिलिट्री फोर्स, प्रांतीय रक्षक दल, एसडीआरएफ और स्थानीय जिला पुलिस के जवान लगातार 24 घंटे सेवा में तैनात हैं।पिछले सप्ताह से ही भीड़ नियंत्रण और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त राजपत्रित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो सीधे तौर पर ग्राउंड जीरो पर कानून व्यवस्था और यातायात प्रबंधन संभाल रहे हैं।जैसे-जैसे धामों में भीड़ बढ़ रही है, पुलिस अपनी व्यवस्थाओं को और अधिक संवेदनशील और मजबूत कर रही है।उत्तराखण्ड पुलिस सभी तीर्थयात्रियों का देवभूमि में स्वागत करती है और अपील करती है कि वे पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें ताकि उनकी यात्रा मंगलमय और सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शीतलहर से बचने की कर लो तैयारी . मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी . जानिए कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम का हाल..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें