पुलिसिंग:कश्मीरी स्टूडेंट्स को लेकर सोशल-मीडिया पर भड़काऊ स्पीच- चेतावनी देने वाले लोगों पर देहरादून पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज..देहरादून में अध्यनरत 1201 जम्मू कश्मीर के छात्र-छात्राओं की  सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त पीएसी फोर्स अलग-अलग शिक्षण संस्थान में तैनात: SSP दून..

SSP ने स्वयं शिक्षण संस्थान और कश्मीरी छात्रों से वार्तालाप कर सुरक्षा के किए पुख्ता बंदोबस्त

देहरादून: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में घटित आतंकवादी घटना के दृष्टिगत जनपद देहरादून में निवासरत/ अध्यनरत कश्मीरी मूल के छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा संबंधित क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अध्यनरत/ निवासरत कश्मीरी छात्र-छात्राओं के संपर्क में रहते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. वर्तमान में जनपद देहरादून अलग-अलग शिक्षण संस्थाओं में कश्मीरी मूल के 1201 छात्र/छात्राएं अध्यनरत है, जिनका पुलिस द्वारा विवरण प्राप्त कर सत्यापन की कार्रवाई की जा चुकी है.. वहीं दूसरी तरफ कुछ संगठनों द्वारा कश्मीरी छात्र-छात्राओं को सबक जैसे हिट स्पीच सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से सामने आने के बाद देहरादून पुलिस अतिरिक्त सतर्कता कर चेतावनी देने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कानूनी कार्रवाई करने में जुटी.. वही कश्मीरी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा पुख्ता करने की दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा विभिन्न थाना पुलिस सहित अतिरिक्त पीएसी जवानों को सुरक्षा के लिए शिक्षण संस्थान और हॉस्टल आदि स्थानों में लगातार गस्त भ्रमणकर तैनात किया है.

यह भी पढ़ें 👉  साहस को दून पुलिस का सलाम..अदभ्य साहस और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए महिला की जान बचाने वाले 02 बहादुर बच्चों को SSP दून ने किया सम्मानित..
oplus_0

SSP ने स्वयं शिक्षण संस्थान और कश्मीरी छात्रों से वार्तालाप कर सुरक्षा के किए पुख्ता बंदोबस्त

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कश्मीरी छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा गुरुवार 24 अप्रैल 2025 को बिधोली चौकी में ऐसे सभी शैक्षणिक संस्थानों और पी०जी० प्रबंधकों, जिनके यहाँ कश्मीरी छात्र/ छात्राएं अध्यनरत/ निवासरत है, उनके साथ गोष्टी आयोजित की.इस दौरान सभी संस्थानों व पी०जी० संचालकों से उनके यहाँ अध्ययन रत/निवासरत छात्र-छात्राओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए.  इस दौरान सभी संचालकों को अपने संस्थानों/ पी०जी० में सुरक्षा संबंधी कोई भी बात होने पर तत्काल उससे पुलिस को अवगत कराने और छात्र-छात्राओं को अपने विश्वास में लेते हुए उन्हें उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त करने के निर्देश दिए गए है.वही इसके अतिरिक्त ऐसे स्थान जहाँ पर कश्मीरी छात्र-छात्राए अध्ययन रत/ निवासरत है,उक्त स्थानों पर अतिरिक्त पीएसी का डिप्लॉयमेंट किया गया है,जो नियमित रूप से उक्त स्थानों पर भ्रमणशील रहते हुए कश्मीरी छात्र छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉 

सोशल मीडिया आपत्तिजनक और धर्म विशेष के भड़काऊ पोस्टों को डिलीट करवाया गया..मुकदमा भी दर्ज.

  देहरादून एसएसपी के अनुसार उक्त घटना के संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले व्यक्तियों पर भी जनपद के सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है.वही अब तक पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर प्रसारित ऐसी 25 पोस्टों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाया गया है.साथ ही भड़काऊ भाषण देकर धर्म विशेष के प्रति लोगो की भावनाओ को भड़काने का प्रयास करने वाली एक संस्था के विरुद्ध हेट स्पीच व संबंधित धाराओं में मुक़दमा दर्ज करते हुए उक्त पोस्ट को डिलीट कराया गया है..

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा मार्ग में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता की जांच के लिए बुद्धवार 10 मई से मोबाइल लैब संचालित.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें