Good News: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को एक और स्वर्ण पदक…महिला जूडो प्रतियोगिता का फाइनल उत्तराखंड की उन्नति शर्मा ने जीत गोल्ड मेडल पाया..एसएसपी देहरादून ने विजेता खिलाडियों को शुभकामनाएं देते हुए मेडल पहनाकर किया सम्मानित..

भविष्य में भी इसी प्रकार खेलभावना के साथ राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय पटल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने की अपेक्षा करते हुए एसएसपी देहरादून ने खिलाड़ियों के दी अपनी शुभकामनाएं..

फ़ाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जूडो प्रतियोगिता के 63 kg वर्ग में उन्नति ने जीता स्वर्ण पदक

देहरादून: 38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड राज्य को एक और स्वर्ण पदक हासिल हुआ हैं. 63 किलोग्राम महिला जूडो प्रतियोगिता के फाइनल में उत्तराखंड की अनुष्का शर्मा ने मध्यपदेश हिमांशी टोकस को फाइनल मुक़ाबले में हराते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस फाइनल मुकाबले में एसएसपी देहरादून ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रतियोगिता स्थल पहुंचकर विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धक करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार खेलभावना के साथ राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय पटल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने की अपेक्षा करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी. महिला जूडो प्रतियोगिता का फाइनल जीतने वाली उन्नति शर्मा उत्तराखंड वन विभाग में उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड STF शिकंजा: जम्मू-कश्मीर तक बड़ी कार्रवाई..श्रीनगर (बडगाम) से साइबर ठगी करने वाले दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार.. डिजिटल अरेस्ट और बैंक खातों के जरिए देशभर में करोड़ों क़ी ठगी करने वाला संगठित गिरोह बेनकाब..07 राज्यों में दर्ज शिकायतों के बाद विशेष ऑपरेशन..

उत्तराखंड को स्वर्ण पदक, मध्य प्रदेश को रजत, मणिपुर और जम्मू कश्मीर को कांस्य..

बता दें कि वर्तमान समय में उत्तराखण्ड राज्य में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में अलग-अलग राज्यों से आये खिलाडियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया जा रहा है.इसी क्रम में राष्ट्रीय खेलों के दौरान आयोजित की जा रही जूडो प्रतियोगिता में महिला वर्ग (63 किग्रा) का फाइनल मुकाबला मंगलवार (11फरवरी 2025) को उत्तराखण्ड एवं मध्यप्रदेश के खिलाडियों के मध्य खेला गया.इस फाइनल मुकाबलें में उत्तराखण्ड राज्य की महिला जूडो खिलाडी उन्नति शर्मा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 63 किग्रा महिला वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया गया. उन्नति शर्मा वन विभाग में उप निरीक्षक के पद पर नियुक्त है.इस प्रतियोगिता के फाइनल वर्ग में मध्यप्रदेश की हिमांशी टोकस को रजत पदक,मणीपुर की ईरेंगबम कल्पना देवी और जम्मू कश्मीर की तलहा फययाज को कांस्य पदक प्राप्त हुआ.

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव डयूटी के दौरान नशे में टल्ली होकर अनुशासनहीनता करने वाले पुलिस कर्मी को एसएसपी देहरादून ने किया तत्काल सस्पेंड..चुनाव ड्यूटी में छोटी सी लापरवाही भी नहीं होगी बर्दाश्त: SSP दून

फाइनल मुकाबले में एसएसपी देहरादून रहे विशिष्ट अतिथि..

   महिला जूडो प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एसएसपी देहरादून अजय सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि प्रतिभाग किया गया. प्रतियोगिता के दौरान उनके द्वारा खिलाडियों का मनोबल बढाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया. साथ ही उनकी खेल भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय पटल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करने की अपेक्षा की..38वें राष्ट्रीय खेलो में महिला जूडो प्रतियोगिता (63 किग्रा) की मेडल सेरेमनी के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा विजेता खिलाडियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया. साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिये सभी खिलाडियों को अपनी शुभकामनाएं दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  ध्वस्तीकरण: ईस्ट-होपटाउन और आर्केडियां ग्रांट के अवैध निर्माण पर चला ध्वस्तीकरण का डंडा.. पुलिस को करना पड़ा भारी विरोध का सामना !

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें