गुंडागर्दी :ऋषिकेश बाजार में सरेआम गुंडई,मारपीट,तोड़फोड़- हवाई फायर…देहरादून एसएसपी की चेतावनी का बड़ा असर, आरोपित लोग चंद घण्टों में गिरफ्तार .घटना का वीडियो तेज़ी से वायरल !..

देहरादून: योग नगरी ऋषिकेश के चन्द्रभागा पुल बीच बाजार में सरेआम गुंडागर्दी कर मारपीट तोड़फोड़ और हवाई फायर कर दहशत फैलाने का एक वीडियो वायरल हुआ है.. जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात 9:00 बजे के आसपास की है. बताया जा रहा है कि इस दौरान नशे में चूर कुछ बाहरी तत्वों ने बीच बाजार में ट्रैफिक रोक गाड़ियों में तोड़फोड़ कर हॉकी से वार कुछ युवकों पर हमला किया. इतना ही नहीं गुंडागर्दी का आलम यहां तक पहुंचा कि बदमाशों ने दहशत फैलाते हुए पिस्टल से हवाई फायर तक झोंक दिया.हैरानी की बात यह ही रात 09 बजे के आसपास स्ट्रीट क्राइम के रूप में गुंडागर्दी की हदें पार करने के दौरान चन्द्रभागा पुल के चौराहे पर पुलिस की चौकसी दूर-दूर तक नजर नहीं आयी..हालांकि जैसे ही इस घटना वीडियो सोशल मीडिया में खबरों के साथ वायरल हुआ.. उसका तत्काल संज्ञान लेते हुए देहरादून एसएसपी ने संबंधित थाना व चौकी इंचार्ज को लाइन हजार करने की समयबद्ध चेतावनी दी.. उसके चंद घंटे में ही ऋषिकेश पुलिस ने गुंडागर्दी फैलाने वाले आरोपित लोगों को गिरफ्तार कर लिया..

यह भी पढ़ें 👉  गड़बड़झाला:सत्येंद्र साहनी सुसाइड केस इन्वेस्टिगेशन के दौरान कई फर्मो द्वारा करोड़ों रुपये का ट्रांजैक्शन बिना अनुबंध के किया जाना सामने आया....व्यक्ति विशेष सहित इन कंपनियों को कारण बताओं नोटिस जारी..

स्ट्रीट क्राइम और लोगो में सरेआम भय व्याप्त करने वालो को बख्शा नहीं जाएगा. और नाही कार्यवाही में लापरवाही बरतने वालो को: एसएसपी देहरादून..

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम के पीछे चौरा बॉडी ग्लेशियर में जबरदस्त हिमस्खलन,बर्फ़ के गुब्बार वाले अद्भुत दृश्य को लोगों ने अपने कैमरे में किया कैद,अब ये प्राकृतिक नजारा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

उधर इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेने और मामले की गंभीरता को देखते हुए देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने संबंधित चौकी इंचार्ज और थाना ऋषिकेश को इस बात की चेतावनी दी है कि अगर शनिवार दोपहर 12:00 तक गुंडागर्दी फैलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो स्वतः ही चौकी और थाना इंचार्ज अपनी आमद पुलिस लाइन कराएंगे..ऐसे एसएसपी की चेतावनी का ही असर रहा की ऋषिकेश पुलिस ने कुछ ही घंटे में सरेआम गुंडागर्दी फायर मारपीट करने वाले आरोपित लोगों को गिरफ्तार कर लिया है…

यह भी पढ़ें 👉  आपदा को लेकर दून पुलिस की मुस्तेदी आयी काम.. कुमाल्टा मार्ग पर भारी मलवे में फंसे 25 वाहनों पर बैठे यात्रियों को सकुशल रायपुर पुलिस ने किया रेस्क्यू...

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें