आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत दून पुलिस की कमर-कस तैयारियां शुरू..SSP देहरादून के निर्देश पर पूरे जनपद में Door-to-Door व्यापक स्तर पर संदिग्धों का सत्यापन कर 01 करोड़ से अधिक का जुमार्ना ..

शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की दृष्टिगत सत्यापन का अभियान:SSP 

सभी थाना क्षेत्रों में अलग-अलग पुलिस टीमो द्वारा डोर टू डोर जाकर किरायेदारों, कर्मचारियों, घरेलू नौकरों व संधिक्त व्यक्तियों का किया सत्यापन..

व्यापक स्तर पर चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान कुल 6372 लोगों का सत्यापन कर जुटाई गई उनकी व्यक्तिगत जानकारी..

किरायेदारों का सत्यापन न करने वाले 01 हज़ार से अधिक मकान मालिको के खिलाफ की गई चालानी कार्यवाही.किया गया 01 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना..

सत्यापन अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर 278 संधिक्तो को संबंधित थाने/ चौकियों पर लाकर की गई पूछताछ..

पुलिस अधिनियम के तहत 154 संधिक्त व्यक्तियों के चालान कर 48750/- रु0 का वसूला गया जुर्माना..

यह भी पढ़ें 👉  बडी खबर: देहरादून जिलाधिकारी के आदेश पर कड़वापानी स्थित विवादित गौ-सदन का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई लगभग तय !…लंबे समय से लामबंद क्षेत्र वासियों के लिए राहत भरी खबर.. पशुओं को शिफ़्ट करने का कार्रवाई भी जल्द !..आरोपियों की धरपकड़ भी तेज़ !.

संधिक्त अवस्था में मिले 17 वाहनों को सीज कर संबंधित थानों में लाकर किया गया दाखिल..

देहरादून: आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने की दृष्टिगत देहरादून पुलिस की जोर-जोर से तैयारी शुरू हो गई.एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर रविवार (18/02/2024) की प्रातः से संपूर्ण जनपद में बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया.. अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में जनपद पुलिस की अलग- अलग टीमों द्वारा पी0ए0सी0 को साथ लेकर थाना क्षेत्रों में निवासरत किरायेदारों, बाहरी जनपदों से कार्य करने आने वाले लोगों, रेहडी/ ठेली वालों, स्क्रैप डीलर/ कबाड़ियों व अन्य संधिक्त व्यक्तियों का सत्यापन किया गया.. लगभग 06 घंटे तक चले सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा डोर-टू-डोर जाकर कुल 6372 लोगों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उनकी व्यक्तिगत जानकारी एकत्रित की गई..  इसके अतिरिक्त किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 1015 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 1,01,50000/- ₹ का जुर्माना वसूला गया..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:चारधाम यात्रियों से धोखाघड़ी करने वाले ट्रैवल एजेंसियों पर दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी..04 और ट्रेवल एजेंसी संचालक गिरफ्तार... रविवार को 09 और नए मुक़दमें दर्ज..अब तक फ़र्जी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में 35 मामलें दर्ज कर 08 की गिरफ्तारी..

लावारिस वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्यवाही..

वही दूसरी तरफ सत्यापन अभियान के दौरान मौके पर कोई वैध दस्तावेज ना दिखा पाने पर 278 संधिक्त व्यक्तियों को संबंधित थानों में लाकर उनसे पूछताछ की गई. साथ ही 154 संधिक्त व्यक्तियों का पुलिस एक्ट में चालान कर 48750/- ₹ का जुर्माना को वसूला गया. इस दौरान विंभिन्न थाना क्षेत्रों में संधिक्त अवस्था में खड़े 17 वाहनों को सीज कर संबंधित थानों में दाखिल किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  शानदार कार्यकाल के बाद IPS आयुष अग्रवाल की उत्तराखण्ड STF से भावभीनी विदाई.. कार्यकाल के दौरान 83 शातिर गैंगस्टर/ईनामी अपराधियों को भेजा ज़ेल..अंतरराष्ट्रीय स्तर के 190 साइबर गिरोह अपराधियों को किया बेनकाब.. लगभग 20 करोड़ की संपत्तियां कराई कुर्क..

शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया की दृष्टिगत सत्यापन का अभियान:SSP 

आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत पूरे जनपद में सत्यापन अभियान चलाया गया है, जिससे संदिग्ध /बाहरी व्यक्तियों को चिन्हित किया जा सके.चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए लगातार प्रभावी पुलिस कार्यवाही की जा रही है:SSP देहरादून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें