भारी बरसात में दून पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन,नया गांव चौकी प्रभारी जयवीर बने 3 परिवारों के लिए संकटमोचन.. जान की परवाह किए बगैर जलमग्न घरों से सबकों सुरक्षित निकाला..

देहरादून: मॉनसून की बारिश पहाड़ों से लेकर मैदानों तक अपना कहर बरपा रही है. लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा से पहाड़ों में भूस्खलन तो मैदानों में जल स्तर बढ़ने की स्थिति से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है.नदी-नाले से लेकर गाध- गदेरे भारी बारिश के चलते उफान पर है. मंगलवार देर रात से लगातार हो रही भीषण बारिश के चलते राजधानी देहरादून के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी इलाकों में अत्यधिक जलभराव की स्थिति से परेशानियां बढ़ गई हैं. हालांकि जिला प्रशासन और पुलिस सूचनाओं के आधार पर लगातार अलग-अलग थानों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए हैं.इसी बीच चौकी नयागांव थाना पटेल नगर क्षेत्र अंतर्गत भुडपुर गांव में आज फारेस्ट इलाकों से आने वाली गदेरों का पानी भरने से 3 मकानों में जबरदस्त पानी भर गया है.. चारों तरफ अत्यधिक जलस्तर बढ़ने से इन मकानों में 3 परिवार फंसे बुरी तरह फंस गए. इस घटना की सूचना मिलते ही थाना पटेल नगर के  नयागांव चौकी पुलिस प्रभारी जयवीर सिंह तत्काल बिना देरी किए चंद पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे. अपनी जान की परवाह न करते हुए चौकी प्रभारी जयवीर सिंह ने भारी बरसात एवं तेज बहाव के बीच रस्सों के सहारे जलमग्न में डूबे मकानों में से तीनों परिवारों के बूढ़े बच्चे और महिलाओं को भारी मशक्कत के बीच सुरक्षित निकाला. 

यह भी पढ़ें 👉  आगामी लोकसभा चुनाव एवं विगत दिनों की कुछ घटनाओं के दृष्टिगत सभी थानों-चौकीयों में शस्त्रों की सफाई कर उन्हें परखने की तैयारी शुरू…SSP देहरादून द्वारा सभी थानों में मौजूद हथियारों की नियमित रूप से सफाई व रखरखाव के निर्देश…

पिछले दो-तीन दिनों में जनहानि को सुरक्षित कर किए गए रेस्क्यू ऑपरेशन

बता दें कि शिमला बाईपास रोड रोड नयागांव भुड़पुर से आगे कई रपटे और खतरनाक बरसाती नाले आते हैं. पिछले दो-तीन दिनों में भारी बारिश के दौरान इन स्थानों में अत्यधिक पानी का तेज बहाव आवाजाही में कई जानलेवा मुसीबतें सामने आई. हालांकि यहां भी नया गांव चौकी प्रभारी जयवीर द्वारा अपने चंद सिपाहीयों और स्थानीय लोगों की मदद से रपटों फ़ंसे कई यात्रियों को भारी बारिश के बीच राहत बचाव कार्य कर जनहानि को होने से बचाया.

यह भी पढ़ें 👉  गोवा के शातिर नटवरलाल को उत्तराखंड STF ने दून से किया गिरफ्तार..करोडों की ठगी कर गोवा से था फ़रार..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें