लैंडस्लाइड: केदारनाथ यात्रा मार्ग-जंगलचट्टी पर भूस्खलन की घटना..02 की मौत,03 घायलों को किया गया रेस्क्यू..SDRF,DDRF, NDRF जैसी एजेंसियों द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन..

रुद्रप्रयाग:केदारनाथ यात्रा मार्ग के जंगलचट्टी में बुद्धवार अचानक पहाड़ी से भूस्खलन होने की बड़ी घटना सामने आयी.इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में पहाड़ी से बड़े बड़े पत्थर/बोल्डरों की चपेट में आने से 02 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई.जबकि समय रहते मौके पर पहुँचे SDRF और NDRF सहित अन्य एजेंसियों द्वारा त्वरित रेस्क्यू कार्यवाही कर इस हादसें में घायल हुए 03 यात्रियों को मलवे से समय रहते सुरक्षित बचा लिया गया. घायलों को कंडी के माध्यम से गौरीकुंड भेजा गया,जहां उनको प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है..

यह भी पढ़ें 👉  ध्यान दें:SSP देहरादून ने कुछ स्कूलों की छुट्टी को लेकर स्थिति स्पष्ट की..

जानकारी के अनुसार 18 जून 18 जून 2025 को सुबह लगभग 11:30 बजे श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थित जंगलचट्टी क्षेत्र में अचानक भूस्खलन की गंभीर घटना घटी.पहाड़ी से गिरे बड़े-बड़े बोल्डरों की चपेट में आने से कुल 05 लोग प्रभावित हुए।.दुर्भाग्यवश, 02 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि 03 अन्य घायल हो गए. घटना की सूचना प्राप्त होते ही DDRF, SDRF, NDRF, YMF तथा स्थानीय पुलिस बल मौके पर तत्परता से पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया.रेस्क्यू टीमों द्वारा सभी प्रभावितों को मलबे से बाहर निकालकर कंडी के माध्यम से गौरीकुंड भेजा गया, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.वही मृतकों के शवों को भी विधिसम्मत कार्रवाई हेतु सुरक्षित गौरीकुंड लाया गया..

यह भी पढ़ें 👉  गेंगस्टर की हत्या : देहरादून में हार्डकोर गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या.. हमलावरों की धरपकड़ में कई टीमें जुटी..मृतक पर 50 से अधिक संगीन मुकदमें दर्ज..30 से अधिक हत्या के मामलें.. झारखंड गैंग से जुड़ा कनेक्शन..घटना गैंगवार से जुडी :पुलिस..

जिला प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील..

वही ज़िला प्रशासन द्वारा अनुरोध किया गया है कि श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु एवं सहयोगी मौसम की जानकारी नियमित रूप से लें, प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा पर्वतीय मार्गों में अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में निकटतम सहायता केंद्र या हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें 👉  Election mode में आई दून पुलिस..जनपद के सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नज़र.. 51 लापता हिस्ट्रीशीटरों की तलाश सहित लोकसभा चुनाव सुरक्षा दृष्टिगत इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर SSP देहरादून ने दिए निर्देश..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें