रेस्क्यू:दून पुलिस फिर बनी मददगार.भारी वर्षा के कारण आसन नदी का जल स्तर बढने से आवासीय क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालत..पटेलनगर पुलिस ने चलाया सफ़ल रेस्क्यू अभियान..

घरों में फंसे लोगो को सकुशल रेस्क्यू कर पहुचांया सुरक्षित स्थानों पर….

लगातार हो रही भारी बरसात के कारण एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को रखा गया है अलर्ट मोड पर..

देहरादून: थाना पटेलनगर क्षेत्र शिमला बाई पास इलाकों लगातार हो रही भारी बरसात के कारण आसन नदी का जलस्तर बढने के कारण भूड़पुर क्षेत्र के आवासीय कालोनीयों में जलभराव होने से सोमवार सुबह बाढ़ जैसे हालत नजर आये.. हालांकि समय रहते थाना पटेल नगर नायगांव पुलिस टीम द्वारा भूड़पुर आवासीय कॉलोनी में फंसे लोगों को घरों से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों में पहुंचाया गया.. वहीं दूसरी तरफ नदी नालों के समीप रहने वाले आवासीय क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें लाउड हेलरो के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने और बरसात के दौरान नदी नालों के किनारे न जाने के लिए सचेत कर रही हैं..वही दूसरी तरफ़ भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद से ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है..

यह भी पढ़ें 👉  गोलीकांड खुलासा: बंजारा वाला क्षेत्र में युवक को गोली मारने घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा...वारदात में शामिल अभियुक्तों में से एक गिरफ्तार...युवती बनी दो पक्षों के बीच रंजिश की वजह..

रेस्क्यू टीम नयागांव पुलिस

थाना पटेलनगर नयागांव चौकी सब-इंस्पेक्टर मयंक त्यागी के अनुसार सोमवार भूड़पुर क्षेत्र के आवासीय क्षेत्र में कुछ लोगों के अपने घरों में फंसे होने की सूचना पटेलनगर पुलिस को प्राप्त हुई. उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी नयागांव मय पुलिस बल व आपदा उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंचे,और मौके पर रस्सों की सहायता से घरों में फंसे लोगो को सकुशल रैस्क्यू करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया..

बता दें कि लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है..पुलिस द्वारा नियमित रूप से नदी नालों के किनारे बस्तियों व आवासीय क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए लाउड हेलरो के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने तथा बरसात के दौरान नदी नालों के किनारे न जाने के सम्बंध में सचेत किया जा रहा है..साथ ही संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है..

यह भी पढ़ें 👉  ISBT दुष्कर्म मामलें में देहरादून पुलिस की इन्वेस्टिगेशन बुलेट ट्रेन की तर्ज़ पर गतिमान...मंगलवार को SIT सर्विलांस टीम ने दिल्ली कश्मीरी गेट बस स्टेशन से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें