“ड्रग्स फ़्री देवभूमि 2025” विज़न के तहत दून पुलिस का चौपाल आयोजन शुरू..नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट भी खोली जाएगी: SSP

देहरादून:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ड्रग फ्री देवभूमि 2025”  के विजन को साकार करने में आम जनमानस की सहभागिता को बढाने के लिये दून पुलिस द्वारा चौपाल कार्यक्रम शनिवार से शुरू कर दिया गया है. राजधानी के नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह के आदेशनुसार हर शनिवार प्रत्येक थाना क्षेत्र में यह चौपाल कार्यक्रम आयोजन किया जाएगा.

बता दें कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड की “ड्रग फ्री देवभूमि 2025″* की परिकल्पना को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा एक नई पहल की शुरूआत  की  गई है.इसके तहत प्रत्येक शनिवार को सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की चौपाल का आयोजन किया जाएगा. इसी क्रम में शनिवार 16 सितंबर 2023 को जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस चोपाल का आयोजन किया गया.चौपाल के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा प्रदेश को नशा मुक्त करने तथा नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान में आमजनमानस की सहभागिता को बढाने के लिये उपस्थित लोगों को प्रेरित करते हुए उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने के लिए जनपद स्तर पर गठित एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के मोबाइल नम्बर 9410522545 से अवगत कराते हुए अपने आस-पास किसी भी व्यक्ति के नशे की तस्करी में लिप्त होने पर उसकी सूचना तत्काल उक्त दिये गये नम्बर पर पुलिस को उपलब्ध कराये जाने का अनुरोध किया गया हैं. इतना ही नहीं साथ ही जनमानस को यह भी आश्वस्त किया गया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी को पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी. वही दूसरी तरफ पुलिस द्वारा आयोजित चौपाल में उपस्थित आमजनमानस ने नशे के विरूद्ध अभियान में पुलिस का पूर्ण सहयोग करने एवं पुलिस द्वारा शुरू की गई इस नई पहल की प्रशंसा की. 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून पुलिस को मिली बड़ी सफलता..पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 03 कुख्यात गैंगस्टर आये गिरफ्त में..अभियुक्तों के कब्ज़े से चोरी के 02 ट्रक सहित घटना में प्रयुक्त हथियार व कार बरामद.. अपराधियों के खिलाफ हत्या,लूट,डकैती जैसे संगीन मुकदमें यूपी-उत्तराखंड में दर्ज.

नशा तस्करी में लिप्त अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी: SSP

देहरादून एसएसपी अजय सिंह के अनुसार सभी थाने मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार अभियुक्तों से सम्बन्धित एक रजिस्टर बनायेंगे, जिसमें अभियुक्तों की फोटो के साथ-साथ उनका पूर्ण विवरण अंकित किया जायेगा. ताकि सभी अभियुक्त जिन पर मादक पदार्थों की तस्करी के एक से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं उन सभी की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी. 

यह भी पढ़ें 👉  सत्यापन पर सख़्ती: बरसात के बीच शहर से लेकर देहात तक सत्यापन अभियान में चला दून पुलिस का डंडा.. 232 मकान मालिकों पर 23 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें