प्रेमी से मिलकर पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारा,10 साल के बच्चे ने बताई सच्चाई..

देहरादून: थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत मक्का वाला इलाके में प्रेमी से मिलकर पत्नी द्वारा पति को मौत के घाट उतारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.आरोप अनुसार मृतक महमूद अमजद की पत्नी जैतून निशा ने अपने प्रेमी पिंटू से मिलकर बीती रात पहले मृतक अमजद का गला घोटा और फिर उसकी धारदार हथियार से वार हत्या कर दी.इस वारदात के बाद आरोपियों ने मृतक अमजद के शव को  राजपुर स्थित DIT के पीछे नाले में फेंक दिया.बताया जा रहा हैं कि इस पूरी सनसनीखेज मामले में मृतक अजहर के 10 साल के बच्चे ने पुलिस के सामने पूरी सच्चाई बताई.बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से शराब का आदी था. इस कारण भी गृह क्लेश चल रहा था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी प्रेमी पिंटू और पत्नी जैतून निशा को घटना में प्रयुक्त सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं.

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: मसूरी घूमने आए पर्यटकों की कार खाई में गिरी…02 की मौत,04 घायलों को पुलिस SDRF द्वारा रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया..

बता दें कि थाना राजपुर पुलिस को रविवार सुबह स्थानीय लोगों द्वारा राजपुर DIT कॉलेज के पीछे नाले में एक शव की सूचना दी गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचते हुए पंचनामा भर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से लंबी पूछताछ की और उसके बाद मृतक के 10 साल के बच्चे ने इस पूरे घटनाक्रम को पुलिस के समक्ष बयां किया. मामला प्रेम प्रसंग के कारण हत्या से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें 👉  सख़्ती: सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाना शराबियों को पड़ रहा भारी..जुर्माना सहित 227 व्यक्तियों को दून पुलिस ने कराई थाने की सवारी…

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें