मर्डर: प्रेमनगर के मांडूवाला में गोली मारकर युवक की हत्या..हत्यारों की धरपकड़ जारी..महिला मित्र बनी घटना की वजह..

देहरादून: थाना प्रेम नगर क्षेत्र के अंतर्गत मांडूवाला पीपल चौक पर गोली मारकर एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है..वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारे की तलाश में दून पुलिस लगातार धरपकड़ की कार्रवाई में जुटी हैं. पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार हत्या की वजह मृतक के दोस्त की महिला मित्र को लेकर बताया गया हैं..

महिला मित्र बनी घटना की वजह:पुलिस

थाना प्रेमनगर पुलिस के अनुसार अब तक की प्रारंभिक विवेचना में मृतक के दोस्त की महिला मित्र के साथ फरार अभियुक्त की जान पहचान थी.बीती रात में जब मृतक अपने दोस्त और उसकी महिला मित्र सहित अन्य दोस्तों के साथ नयागांव दोस्त के घर पर थे,तभी  महिला मित्र को अभियुक्त का फोन आया,और इसी दौरान अभियुक्त की महिला और मृतक एवं उसके दोस्तों से आपसी बहस हो गई..गहमागहमी वाली इस आपसी बहस के कारण अभियुक्त द्वारा आवेश में आकर गोली मारकर घटना को अंजाम देना अभी तक की जांच में सामने आया हैं..एसएसपी देहरादून अजय सिंह के अनुसार इस हत्याकांड से सम्बंधित सभी संभावित पहलुओं विस्तृत जांच की जा रही है..साथ ही फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम गठित कर आवश्यक कार्यवाही जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: हरियाणा से परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए आई 3 महिला स्नान के दौरान गंगा में बही ।sdrf ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन...

थाना प्रेमनगर प्रभारी मोहन सिंह के अनुसार मंगलवार 03 जून 2025 को अभिषेक बर्तवाल पुत्र संतोष कुमार निवासी तिल्वाड़ी थाना सेलाकुई देहरादून द्वारा तहरीर दी गई..तहरीर में बताया गया कि आज दिनांक 03-06-2025 की देर रात्रि  जब वह अपने दोस्तों के साथ गाडी  संख्या UK07 FZ 0707 बोलेरो में पीपल चौक माण्डुवाला में थे,तभी मोटरसाइकिल में आए दो व्यक्तियों में से एक ने हमारी बोलेरो पर सामने की ओर से फायर झोंक दिया..उक्त फायर से गोली रोहित की गर्दन पर लगी,घायल रोहित को अपने दोस्तों के साथ ग्राफिक ऐरा अस्पताल झाझरा लेकर पहुँचा. जहाँ डाक्टर के द्वारा रोहित को मृत घोषित किया गया. अभिषेक बर्तवाल की तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मुकदमा संख्या- 104/2025 धारा- 103(1), 3(5) बीएनएस पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई जारी हैं..

यह भी पढ़ें 👉  आप्रेशन प्रहार के अन्तर्गत उत्तराखंड STF की एक ओर बड़ी कार्यवाही..रूड़की क्षेत्र में छापेमारी कर जमाखोरी वाले 101 LPG सिलेंडर बरामद किये..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें