दुःखत:सहस्त्रधारा नदी में स्नान के दौरान तेज़ बहाव में डूबने से दिल्ली निवासी व्यक्ति की मौत..SDRF टीम ने 02 किलोमीटर दूर तलाश कर बरामद किया शव..

देहरादून :रविवार (23अगस्त 2026) को सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान नदी के तेज़ बहाव में एक व्यक्ति के डूबने की घटना सामने आयी.. हादसे की सूचना मिलने पर SDRF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्च अभियान चलाया और लगभग 02 किलोमीटर दूर व्यक्ति का शव बरामद किया गया..मृतक की पहचान नौथ राम, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी दिल्ली के रूप में हुई है. शव को बरामद करने के उपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री धामी...विहिप मार्गदर्शक बैठक में संतों ने कहा, सीएम धामी सनातन के रक्षक..

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह CCR/आपदा कंट्रोल देहरादून से सूचना प्राप्त हुई कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक व्यक्ति के पानी में बहने की सूचना है। सूचना मिलते ही SDRF टीम सहस्त्रधारा, एडिशनल एसआई मनोज जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई..घटनास्थल पर पहुंचने पर जानकारी मिली कि एक व्यक्ति सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान पानी के तेज बहाव में डूब गया था। SDRF टीम ने परिजनों से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान शुरू किया..लगातार सर्चिंग के बाद SDRF जवानों ने उक्त व्यक्ति का शव सहस्त्रधारा झरने से लगभग 02 किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC पेपर लीक मामले में 44वीं गिरफ्तारी, पेट्रोल पंप मालिक रूपेंद्र जायसवाल लखनऊ से STF के गिरफ्त में.. पुलिस भर्ती मामले का भी आरोपी रुपेंद्र ..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें