एनकाउंटर: बसंत विहार में बुजुर्ग महिला से चेन लूटने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार.. पिस्तौल और कारतूस बरामद..

बुजुर्ग महिला से लूटी गई सोने की चैन भी बरामद:दून पुलिसगिरफ्तार अभियुक्त पर एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले दर्ज

देहरादून :बीते 14 अगस्त 2026 को बसंत विहार में बुजुर्ग महिला से पता पूछने के नाम पर चेन लूटने वाले अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान देर रात गिरफ्तार कर लिया है. थाना वसंत विहार क्षेत्र में बीती रात हरबंस वाला बैरियर सघन चेकिंग के दौरान ये मुठभेड़ की घटना टी स्टेट (चाय बागान )की तरफ हुई,जहां पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी फायरिंग में अभियुक्त को पैर पर गोली. घायल अवस्था में अभियुक्त को हिरासत में लिया गया.पुलिस के अनुसार यह वही स्कूटी सवार अभियुक्त है,जिसके द्वारा बीते 14 अगस्त 2026 को वसंत विहार क्षेत्र में वृद्ध महिला से पता पूछने के नाम पर गले से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. पुलिस के अनुसार मुठभेड़ की कार्रवाई में अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं. थाना प्रेम नगर प्रभारी शेंकी सिंह के अनुसार घायल उपयुक्त के कब्जे से 14 अगस्त में वृद्ध महिला की लूटी गई सोने की चैन भी बरामद की गई है.. पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त आकाश उर्फ तमंचा के विरुद्ध एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है..

यह भी पढ़ें 👉  मायापुर-पीपलकोठी टनल हादसा: तीनों लापता व्यक्तियों के शव बरामद..

पुलिस जानकारी के अनुसार बसंत विहार क्षेत्र में देर रात्रि हरबंसवाला बैरियर पर सघन चेकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की एक स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया गया.लेकिन स्कूटी चालक द्वारा चेकिंग पॉइंट पर ना रुककर टी स्टेट की तरफ भागने पर पुलिस टीम द्वारा उसका का पीछा किया गया. इसके बाद उक्त बदमाश द्वारा पुलिस के पीछा करने के दौरान फायरिंग की गई,ऐसे में जवाबी कार्यवाही में पुलिस और स्कूटी सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर पर गोली लगी जिससे वह जख्मी हो गया और उसे हिरासत में लिया गया. घायल अवस्था में उसे प्राथमिक उपचार प्रेम नगर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस मुठभेड़ की घटना जानकारी मिलते ही एसपी सिटी चिकित्सालय पहुंचकर थाना पुलिस से जानकारी ली.

यह भी पढ़ें 👉  नये अपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उत्तराखंड के नए डीजीपी का जोर..न्याय प्रक्रिया की आवश्यकताओं के अन्तर्गत मशीन,उपकरण एवं संयत्रों की आवश्यकता एवं आंकलन के सम्बन्ध में पुलिस महानिदेशक ने जारी किये दिशानिर्देश...

गिरफ्तार घायल बदमाश का नाम
आकाश उर्फ तमंचा पुत्र जगदीश लाल निवासी शिवाजी एनक्लेव जैन प्लॉट थाना रायपुर देहरादून उम्र 27 वर्ष

बरामदगी

बदमाश से 01 देशी तमंचा 315 बोर,
01 खोखा कारतूस 315 बोर,
01जिंदा कारतूस, 315 बोर,
01 नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी, बिना नंबर प्लेट जो कोतवाली नगर से चोरी किया जाना बताया,
बरामद की गई व दिंनाक 14/8/26 को हुई चैन स्नैचिंग की घटना मे लूटी चैन बरामद..

यह भी पढ़ें 👉  सिक्स सिग्मा हाई एल्टीट्यूड मेडिकल सर्विसेज की चिकित्सा सेवा का मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ..कैलास यात्रा सहित केदारनाथ,बद्रीनाथ,मध्यमहेश्वर,तुंगनाथ और रुद्रनाथ यात्रा में उपलब्ध होगी हिमालय उच्च चिकित्सा सुविधाएं..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें