देहरादून में एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर फायरिंग का दौर शुरू..पटेल नगर चौकी के निकट दो छात्र गुटों के बीच विवाद में गोलीबारी.. युवक घायल..पुलिस ने यूपी निवासी होटल मैनेजमेंट छात्र को दबोचा.. घटना में शामिल फरार लोगों की तलाश जारी..

देहरादून में बाहरी लोगों के बढ़ते आतंक से आमजन सलते में… वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली/एनसीआर की तरह आपराधिक घटनाएं देहरादून में आम होंगी: वरिष्ठ अधिवक्ता, चंद्रशेखर तिवारी

पूर्व में कॉलेज में हुए विवाद के चलते अभियुक्तों द्वारा दिया गया था फायरिंग की घटना को अजांम…घटना में शामिल अभियुक्त के अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दी जा रही दबिशें

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों पर दहशत का माहौल बनाने के लिए गोलीबारी/ फायरिंग की घटनाएं शुरू हो गई है. अधिकांश मामलों में शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले बाहरी छात्र दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई और आपसी विवाद/रंजिश जैसे कारण सामने आते रहे हैं.ताजा मामला 20 अगस्त 2026 को पटेल नगर बाजार चौकी के नजदीक इंद्रेश हॉस्पिटल के सामने का है, जहां कार सवार युवकों द्वारा गोलीबारी कर फायरिंग की घटना को सार्वजनिक भीड़भाड़ वाले स्थान पर अंजाम दिया गया.. इस गोलीबारी में एक युवक की घायल होने की जानकारी सामने आई.फायरिंग में जख्मी हुए युवक को तत्काल घटनास्थल के सामने इंद्रेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत स्थिर है. पुलिस ने इस घटना के बाद शहर में नाकेबंदी कर धरपकड़ का अभियान शुरू किया,जिसमें शिमला बाईपास नयागांव चौकी के पास से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. हालांकि अभी इस फायरिंग की घटना में शामिल फरार युवकों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है. पुलिस की जांच पड़ता ने पता चला कि दो छात्र गुटों के बीच विवाद चल रहा था जिसके चलते यह फायरिंग की घटना हुई.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में भी जुटी है.

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:अवैध शराब तस्करों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही..तीन तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद..लाखों का अवैध माल जब्त..

देहरादून में “खबर सनसनी” से बातचीत करते हुए इस तरह की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर उत्तराखंड बर काउंसिल के सदस्य और वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रशेखर तिवारी का कहना है कि वीवीआइपी ड्यूटी और अन्य कामों में पुलिस व्यस्त है. ऐसे में आमजन की सुरक्षा भगवान भरोसे है. यही कारण है कि देहरादून की शांत फिजाओं में बाहरी लोगों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है.वह दिन दूर नहीं जब दिल्ली/एनसीआर जैसे इलाकों की तरह यहां भी अपराध की घटनाएं आम होती जाएगी..पुलिस कानून शांति व्यवस्था को छोड़ VVIP ड्यूटी के साथ ही जमीन/प्रॉपर्टी जैसे सिविल मामलों में व्यस्त है,तो आमजन की सुरक्षा कौन करें. यह बहुत जरूरी है कि देहरादून जो सबसे सुरक्षित और शांति के लिए अपनी पहचान रखती है, वहां पुलिसिंग की व्यवस्था अमजद सुरक्षा की दृष्टिगत बेहतर करनी होगी.वही और शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले बाहरी छात्रों के द्वारा होने वाले आए दिन अपराधी घटनाओं पर प्रभावी लगाम लगानी होगी. अधिवक्ता तिवारी के अनुसार पुलिस और प्रशासन को ऐसी शिक्षण संस्थानों की भी प्रभावी रूप से जिम्मेदारी तय करनी होगी, जहां से अराजक तत्व इस तरह की अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं.

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष द्वारा फायरिंग की घटना का जवाब फायरिंग से दिया गया..

यह भी पढ़ें 👉  उधमसिंह नगर: थाना ITI क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर में हुए गोली कांड प्रकरण की वास्तविकता बता SSP डॉ मंजुनाथ टीसी की सख़्त कार्यवाही..त्वरित संगीन धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर 24 घंटों के अंदर 04 नामज़द अभियुक्त गिरफ़्तार..सभी दोषियों को गिरफ़्तार कर गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति ज़ब्तीकरन एवं कड़ी  कार्यवाही की जाएगी:SSP.....अपराधियों के खिलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी...SSP,UDN

पुलिस के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि उसके साथ घटना में शामिल अभियुक्त गुरमीत का उक्त युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था.और उक्त विवाद के चलते आज गुरमीत द्वारा उनके साथ मिलकर आई0टी0एस0 कॉलेज वाली रोड पर आदित्य, सुजल व उसके साथियों पर फायरिंग की थी। उक्त फायरिंग में किसी को कोई चोट नही आई। मौके पर लोगो के इकटठा होने पर वे सभी स्विफ्ट कार से मौके से फरार हो गये थे, परन्तु आदित्य व उसके साथियों द्वारा मोटरसाइकिल से उनका पीछा करने पर शिमला बाईपास रोड सैंट ज्यूडस चौक के पास गुरमीत द्वारा दोबारा उन पर फायर किया गया, जिसमें आदित्य के एक साथी साहिल को गोली लगने से वह घायल हो गया और वे सभी मौके से फरार हो गये।

पुलिस जानकारी के अनुसार आज 20 अगस्त 2026 को कन्ट्रोल के माध्यम से स्विफ्ट कार में सवार युवकों द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में फायरिंग किये जाने तथा उसमें 01 युवक के घायल होने की सूचना कोतवाली पटेलनगर को प्राप्त हुई, प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा घटना के सम्बंध में आस-पास के लोगो से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। उक्त घटना में घायल युवक साहिल को उसके साथियों द्वारा उपचार हेतु महंत इन्द्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के सम्बंध में घायल युवक के साथी अशुंल पुत्र शिवकुमार, निवासी शिकारपुर, मंगलौर द्वारा एक प्रार्थना पत्र कोतवाली पटेलनगर पर दिया गया, जिसके उसके द्वारा बताया गया कि उसका तथा उसके साथी आदित्य व सुजल का गुरमीत नाम के एक युवक के साथ विवाद चल रहा था, जिसके चलते गुरमीत द्वारा अपने अन्य साथियों अमन, रोहित व एक अन्य के साथ मिलकर उन पर फायरिंग की गई, जिसमें उसके साथी साहिल को गोली लग गई। वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर में तत्काल मु०अ०सँ०- 544/26 धारा 109/3(5)/352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना की गंभीरता के दृष्टिगत कन्ट्रोल रूम के माध्यम से जनपद के सभी थानो व सीमावर्ती चैक पोस्टों को संदिग्ध कार सवारों की तलाश हेतु अवगत कराया गया । घटना के बाद पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा पूर्व से सम्पूर्ण जनपद में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के परिणामस्वरूप पुलिस द्वारा घटना में शामिल 01 अभियुक्त रोहित को घटना में प्रयुक्त कार के साथ चैकिंग के दौरान नया गांव बैरियर से गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अभियुक्त के अन्य साथियों की तलाश हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा उनके सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशे दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  अदभुत: पहाडो पर ऐसी ठंड, जमने लगा पानी, बहता पानी बना, बर्फ ....देखिये वीडियो

नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त

रोहित पुत्र प्रदीप सिंह, निवासी ग्राम दलेडी, थाना बडगांव, सहारनपुर, उत्तरप्रदेश, हाल – होटल मैनेजमेंट का छात्र, सुभारती कॉलेज, देहरादून।

बरामदगी

घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार संख्या एच0आर0- 51-एजैड-0890

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें