दून पुलिस के सब-इंस्पेक्टर लोकेन्द्र बहुगुणा को राष्ट्रीय सम्मान, ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026’ से नवाजे गए..

पांच वर्षीय मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के जघन्य मामले की वैज्ञानिक विवेचना पर मिला सम्मान, अभियुक्त को हुई थी 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा..

देहरादून, 04 नवंबर:, उत्तराखण्ड पुलिस के लिए गौरव की उपलब्धि सामने आई है। सीआईडी देहरादून में तैनात उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा को उत्कृष्ट अन्वेषण एवं चुनौतीपूर्ण विवेचना के लिए प्रतिष्ठित ‘केन्द्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक–2026’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें वर्ष 2021 में देहरादून में घटित पांच वर्षीय बालिका के अपहरण, दुष्कर्म एवं हत्या के जघन्य मामले की सफल विवेचना के लिए प्रदान किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन:वन्यजीव प्रभावित क्षेत्रों में स्कूली नौनिहालों को मिलेगी एस्कार्ट की सुविधा- CM धामी…मुख्यमंत्री ने DFO पौड़ी को हटाने के दिए निर्देश..

इस संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण मामले की विवेचना में उप निरीक्षक लोकेन्द्र बहुगुणा ने वैज्ञानिक पद्धति और तकनीकी साक्ष्यों का प्रभावी इस्तेमाल करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी सतर्कता, पेशेवर दक्षता और साक्ष्य आधारित जांच के परिणामस्वरूप अभियुक्त के विरुद्ध मजबूत साक्ष्य जुटाए गए, जिसके आधार पर माननीय न्यायालय ने अभियुक्त को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें 👉  क्राइम: राजपुर क्षेत्र में, युवक ने दुकानदार को मारी गोली . आरोपी मौके से फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी..

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उप निरीक्षक बहुगुणा की इस उपलब्धि पर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी सराहना की और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

यह भी पढ़ें 👉  आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा तेज़..राजपुर पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ 02  सक्रिय तस्करों को दबोचा…

यह सम्मान उत्तराखण्ड पुलिस की अनुसंधान क्षमता, वैज्ञानिक विवेचना और पेशेवर कार्यप्रणाली को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान के रूप में देखा जा रहा है। साथ ही यह पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्ष, प्रभावी और साक्ष्य आधारित जांच के लिए प्रेरित करने वाली उपलब्धि है।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें