आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा तेज़..राजपुर पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ 02  सक्रिय तस्करों को दबोचा…

देहरादून: आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर नशा तस्करों पर दून पुलिस का शिकंजा एकाएक तेज हो गया हैं. इसी क्रम में थाना राजपुर पुलिस ने लंबे समय से सक्रिय 02 तस्करों को अंशल ग्रीन वैली इलाकें से गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 51 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की हैं. पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 5 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है.इस धरपकड़ में तस्करों के कब्ज़े शराब तस्करी में इस्तेमाल होने वाली 02 लग्ज़री कारें भी सीज की गई हैं. .वही दूसरी तरफ जानकारी यह भी मिल रही हैं कि इस धरपकड़ में गिरफ्तार मुख्य अभियुक्त अपने घर से ही बड़ी मात्रा में काफी समय से अवैध शराब की तस्करी में सक्रिय था.

यह भी पढ़ें 👉  मुठभेड़: डूंगा क्षेत्र में दून पुलिस और हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़..फायरिंग के दौरान लुट में फ़रार चल रहे बदमाश-मुसर्रत को लगी गोली..अस्पताल में कराया गया भर्ती..SSP देहरादून ने स्वयं संभाला कार्रवाई का मोर्चा..

चुनामी मौसम में एसएसपी देहरादून के सख्त निर्देश पर नशा तस्करों की धरपकड़ तेज़.

बता दें कि आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशा/मादक पदार्थों की तस्करी सहित अवैध धन की रोकथाम पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दियेे गये है..इसी क्रम में सोमवार 01 अप्रैल 2024 को थाना राजपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान अंशल ग्रीन वैली में एक खाली प्लॉट के पास से तस्कर पवन राघव से 37 पेटी और अभियुक्त दयानंद शर्मा से 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद दोनों को गिरफ्तार किया गया हैं. वही मौके से तस्करी में प्रयुक्त किये जा रहे 02 वाहनो को भी सीज किया गया.. अभियुक्तों के खिलाफ थाना राजपुर  में मुकदमा अपराध संख्या 80/24 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  live: देखिए मंगलोर विधानसभा से राहुल गांधी लाइव प्रसारण ...

गिरफ्तार अवैध शराब तस्कर. 

1- पवन राघव पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र सिंह राघव निवासी बापू नगर विवेक विहार थाना राजपुर, उम्र 35 वर्ष.

2- दयानंद शर्मा पुत्र सियाराम शर्मा निवासी बापू नगर विवेक विहार, थाना राजपुर, देहरादून, उम्र 33 वर्ष..

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार पर विजिलेंस का प्रहार जारी.. ₹2000 रिश्वत लेता का पटवारी गिरफ्तार.. पूछताछ कर चल-अचल संपत्ति की पड़ताल जारी..

बरामदगी–

1- 51 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत करीब 05 लाख रुपये).

2- वाहन HRYDER संख्या UK07FK6656

3- वाहन MARUTI SWIFT  संख्या UK07AR5913.

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें