डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल, CM धामी ने दी बधाई; विकास और सुशासन को लेकर जताया भरोसा..

मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री और पूर्व सांसद हैं डॉ. बिसेन, मुख्यमंत्री ने सफल एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना की।

देहरादून :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. बिसेन का लंबा राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और सार्वजनिक जीवन में योगदान प्रेरणादायी रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देश में चर्चाओं में रहें मेवात (नुहु) हरियाणा से एक और अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर अभियुक्त को दबोच लाई दून पुलिस…देहरादून से चोरी हुआ 85 लाख का वाहन बरामद..वारदात का 12 घण्टें में खुलासा..सरगना की तलाश तेज़. 


मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में डॉ. बिसेन ने जनहित एवं समाजसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि डॉ. बिसेन के अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तराखंड के विकास को नई दिशा मिलेगी और राज्य की विकास यात्रा को गति प्राप्त होगी। उन्होंने डॉ. बिसेन के सफल, यशस्वी एवं मंगलमय कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  षड्यंत्र: तम्बाकू उत्पादों के वितरण को लेकर उत्तराखंड सरकार की छवि धूमिल करने वालों पर देहरादून में मुकदमा दर्ज..मुख्यमंत्री निर्देश पर तत्काल कार्रवाई शुरू..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें