बड़ी खबर: उत्तराखंड STF का बड़ा एक्शन, हरिद्वार आश्रम हत्याकांड का ₹50 हजार का इनामी बदमाश चंडीगढ़ से गिरफ्तार…

2024 में महंत गोविन्द दास के शिष्य विशम्बर दास की हत्या का मामला, लंबे समय से फरार चल रहे प्रदीप को STF ने दबोचा; हत्याकांड में अब तक 6 आरोपी आए सामने.. गिरफ्तार अभियुक्त शामली उत्तर प्रदेश का रहने वाला.

देहरादून:उत्तराखंड STF ने हरिद्वार के कनखल स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में वर्ष 2024 में हुए हत्याकांड के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे ₹50 हजार के इनामी आरोपी प्रदीप को चंडीगढ़, पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी शामली, उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब में छोटा हाथी वाहन से माल डिलीवरी का काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  जान से मारने का ख़ौफ दिखाकर कर रंगदारी माँगने वाले वांटेड अपराधी को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा ज़ेल…समाज में अराजकता फैलाने वाले गुंडा तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित.सभी को जाना होगा जेल: SSP देहरादून..

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2024 में कनखल क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में करीब 73 वर्षीय विशम्बर दास की हत्या कर दी गई थी। वह महंत गोविन्द दास के शिष्य थे। इस मामले में कुल छह आरोपी सामने आए थे।

हरिद्वार पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, STF ने 20 सितंबर 2026 को आरोपी सौरभ उर्फ नीटू को बागपत से गिरफ्तार किया था। अब फरार चल रहे एक अन्य आरोपी प्रदीप की गिरफ्तारी के साथ पुलिस को इस मामले में एक और अहम सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग-खूनी खेल:थाना रायपुर क्षेत्र में चली ताबड़तोड़ गोलियां..01 की मौत,02 बुरी तरह घायल..02 गिरफ्तार अन्य की तलाश जारी..

कैसे गिरफ्त में आया आरोपी?

STF के अनुसार, आरोपी प्रदीप लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। उसकी तलाश में टीम लगातार इनपुट जुटा रही थी। मैनुअल पुलिसिंग, पतारसी और सुरागरसी के आधार पर टीम ने चंडीगढ़ में कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, वांछित आरोपियों के घर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  शर्मनाक: वाह रे मित्र पुलिस,जूते की नोक से युवक पर क्रूरता वाला वीडियो वायरल,पुलिस कप्तान ने आरोपित सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिए जाँच के आदेश..

STF का अभियान जारी

उत्तराखंड STF एसएसपी अजय सिंह के अनुसार फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। इस गिरफ्तारी को वर्ष 2024 के कनखल आश्रम हत्याकांड की जांच में महत्वपूर्ण कामयाबी माना जा रहा है।फिलहाल, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई संबंधित पुलिस प्रक्रिया के अनुसार की जाएगी।

गिरफ्तार अभियुक्त
प्रदीप S/O बृजपाल R/O ऊदपुर झिझाना शामली उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें