देहरादून में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत बड़ा एक्शन, वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार..फर्जी आधार कार्ड, ATM और बैंक खातों का जाल..

पुलिस पूछताछ में 100 से अधिक लोगों से ठगी की बात आई सामने, पश्चिमी यूपी के शामली और मुजफ्फरनगर से जुड़े हैं आरोपी…

देहरादून– में तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले कथित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन कालनेमि के तहत पटेलनगर पुलिस ने चमन विहार स्थित आशियाना होम्स में छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अब तक 100 से अधिक लोगों के साथ ठगी किए जाने की बात सामने आई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली निवासी 24 वर्षीय सलमान और मुजफ्फरनगर निवासी 26 वर्षीय शाहरुख के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी सोशल मीडिया पर खुद को वशीकरण विशेषज्ञ, ज्योतिषाचार्य और तांत्रिक बताकर विज्ञापन प्रसारित करते थे। इसके बाद लोगों को पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याएं दूर करने का झांसा देकर उनसे पैसे ऐंठते थे।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद हरिद्वार में पुलिस कर्मियों के बंपर तबादले..

पुलिस की छापेमारी में अलग-अलग नामों के आठ आधार कार्ड, 10 ATM कार्ड, तीन बैंक पासबुक, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड, दो भरे हुए चेक, सिम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर अपने और दो अन्य व्यक्तियों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। इन दस्तावेजों के आधार पर अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाकर ठगी की रकम के लेनदेन की योजना बनाई गई थी। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों, लेनदेन और अन्य संभावित पीड़ितों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  APL क्रिकेट लीग में रविवार अमित बेलवाल की बल्लेबाजी ने मचाया धमाल..मुख्य अतिथि बार काउंसिल के सदस्य चंद्रशेखर तिवारी ने किये पुरस्कार वितरित.

पटेलनगर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी गिरफ्तारी: 2024 के महंत हत्याकांड का ₹50 हजार का इनामी STF के शिकंजे में.. यूपी से दबोचा गया वांटेड,घर की कुर्की के बाद भी था फरार..

गिरफ्तार अभियुक्तः-

1- शाहरूख पुत्र शहीद निवासी ग्राम चित्तौड़ थाना जानसठ, जनपद मुज्जफरनगर, उ0प्र0, उम्र- 26 वर्ष
2- सलमान पुत्र रियाजुल निवासी राजौवाला मस्जिद के पास मौहल्ला राजौवाला, शामिली, उ0प्र0, उम्र- 24 वर्ष

बरामदगीः–

1- आधार कार्ड अलग- अलग नाम से – 08
2- अलग- अलग बैकों के एटीएम कार्ड – 10
3- अलग- अलग बैकों की पासपुक – 03
4- ड्राइविंग लाइसेन्स – 01
5- वोटर कार्ड – 01
6- भरे हुये चैक- 02
7- सिम कार्ड जिओ – 01 (ठगी में प्रयुक्त)
8- मेट्रो कार्ड – 01
9- अन्य दस्तावेज

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें