
STF द्वारा वांछित एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी..इस हत्याकांड में चार अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं.
देहरादून : वर्ष 2024 में हरिद्वार के एक हत्याकांड मामलें में फरार चल रहे ₹50000/- के इनामी बदमाश को उत्तराखंड एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के बागपत से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कनखल, जनपद हरिद्वार में, धारा 302, 201, 120बी, 34 IPC के तहत मुकदमा दर्ज है..एसएसपी एस.टी.एफ अजय सिंह के नेतृत्व में STF टीम द्वारा अभियुक्त सौरव उर्फ बिट्टू की लगातार पतारसी-सुरागरसी एवं मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से गिरफ्तारी के लिए सूचनाएं एकत्र की जा रही थी.इसी क्रम प्राप्त इनपुट पर के आधार पर STF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹50 हजार इनामी अभियुक्त सौरव उर्फ बिट्टू को उसके गांव टीकरी,थाना दोघट, जनपद बागपत, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया.. उल्लेखनीय है कि एसएसपी एसटीएफ द्वारा सक्रिय गैंग/गैंगस्टर एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई और वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी क़ो लेकर STF की सभी टीमों को निर्देशित किया गया है..

वर्ष 2024 में महंत गोविंद की हत्या केस में चार अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किए गए थे..
एसटीएफ के अनुसार वर्ष 2024 में थाना कनखल क्षेत्र स्थित श्रद्धा भक्ति आश्रम में गुरुजी महंत गोविन्द दास, शिष्य विशम्बर दास, उम्र करीब 73 वर्ष, की हत्या कर दी गई थी। उक्त घटना में कुल 06 अभियुक्त प्रकाश में आए थे, जिनमें से 04 अभियुक्तों को जनपद हरिद्वार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अभियुक्त सौरव उर्फ बिट्टू एवं एक अन्य अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे। वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए उनके घर की कुर्की की कार्रवाई भी की जा चुकी थी.इसके बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी पर उच्चाधिकारियों द्वारा ₹50,000/- का इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त
सौरव उर्फ बिट्टू पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम टीकरी, थाना दोघट, जनपद बागपत, उत्तर प्रदेश उम्र करीब 37 वर्ष..










