भ्रष्टाचार: घूसखोर सरकारी डॉक्टर गिरफ्तार..विकलांगता सर्टिफिकेट बनाने के एवज ₹5000/- रिश्वत लेते रंगे हाथ विजिलेंस ने दबोचा…

देहरादून / रुद्रप्रयाग : विकलांगता का सर्टिफिकेट बनाने के एवज में ₹5000 रिश्वत लेने वाले ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर को विजिलेंस में रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है. भ्रष्टाचार का ये मामला जनपद रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में कार्यरत ऑर्थोपेडिक सर्जन से जुड़ा है.

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी ख़बर: यूपी बांदा जेल अधीक्षक को विदेशी नम्बर से कॉल कर जान से मारने की धमकी देने वाला टेलीफोन एक्सचेंज संचालक देहरादून में गिरफ्तार..उत्तराखंड STF ने अवैध एक्सचेंज कंपनी का पर्दाफ़ाश कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाले आपराधिक कृत्य का किया बड़ा खुलासा..

विजिलेंस के अनुसार (सतर्कता विभाग) के टोल फ्री नंबर 1064 पर प्राप्त शिकायत कि जनपद रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में कार्यरत ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अंकुर ठाकुर द्वारा शिकायतकर्ता से विकलांगता सर्टिफिकेट बनवाने के एवज में ₹5000/- की मांग की जा रही है. ऐसे में उक्त शिकायत जांच में सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून द्वारा ट्रैप टीम गठित करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर मंगलवार (29 सितंबर 2026) को जनपद रुद्रप्रयाग जनपद अस्पताल में कार्यरत ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ अंकुर ठाकुर को शिकायतकर्ता से ₹-5000/- रिश्वत ग्रहण करते हुए रंगे हाथों की गिरारफ्तार किया हैं.. विजिलेंस गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की अग्रिम कार्रवाई में जुटी है..

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार..सहायक समाज कल्याण अधिकारी ₹10 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..विजलेंस ने किया यहाँ ट्रैप..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें