शिकंजा: गिरफ्तारी से बचने दुबई भागा इनामी भूमाफिया क़ो दून पुलिस ने दबोचा गया…फर्जी दस्तावेजों से ₹85 लाख की प्रॉपर्टी बेचकर 2 साल से था फरार..

एसएसपी दून की सख्ती से भू-माफियाओं पर नकेल

पुलिस से बचने के लिये दुबई से वापस आने के बाद अभियुक्त अपने घर न जाकर छुपा हुआ था गेस्ट हाउस में

देहरादून : अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए दुबई फरार हुए भू-माफिया को देहरादून पुलिस ने आखिरकार 2 साल के बाद गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि पकड़े गए भू-माफिया द्वारा थाना प्रेम नगर क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों को प्रॉपर्टी बेच लाखों रुपए कीं धोखाधड़ी की गई.. प्रॉपर्टी धोखाधड़ी में पिछले 2 साल से फरार चल रहे गिरफ्तार अभियुक्त बृजमोहन सिंह सिंधवाल की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी देहरादून द्वारा₹15000 का इनाम घोषित था. पुलिस को हाल के दिनों में खबिर तंत्र से सूचना मिली कि अभियुक्त दुबई से कुछ दिनों के लिए चुपचाप देहरादून आकर एक गेस्ट हाउस में छुपा बैठा है. इसी जानकारी के आधार पर दून पुलिस टीम ने मैनुवल पुलिसिंग करते हुए रिस्पना रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस से अभियुक्त को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया..

यह भी पढ़ें 👉  शिकंजा:अंतरराष्ट्रीय कोबरा ड्रग्स गैंग का मास्टरमाइंड JOSEPH उर्फ़ MORIS भी दून पुलिस की गिरफ्त में..2023 से बिना वीजा के अवैध तरीके से भारत में निवास कर दिल्ली से संगठित ड्रग्स नेटवर्क संचालित ..

थाना प्रेमनगर पुलिस के अनुसार में शिकायतकर्ता युवराज क्षेत्री पुत्र विशन बहादुर क्षेत्री,निवासी -कोल्हूपानी नन्दा की चौकी(प्रेमनगर)द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त ब्रिजमोहन सिंह सिंधवाल के खिलाफ वर्ष 2024 में धारा 420 व 120 बी आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था. शिकायतकर्ता के मुताबिक फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर उनके साथ प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर अभियुक्त बृजमोहन सिंह ने 85 लाख रूपये से अधिक की धोखाधडी कीं.इतना ही मुकदमा दर्ज होने के कुछ समय बाद अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया..

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल: बास्केटबॉल के रोमांचक फाइनल मुकाबले में पंजाब ने तमिलनाडु को दी शिकस्त.. फाइनल मैच देखने पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता टीम को पदक से नवाजा..

पुलिस के अनुसार इस मुकदमें में विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई क़ि अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये वर्ष 2024 में दुबई भाग गया. पुलिस टीम द्वारा लगातार गोपनीय रूप से अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे.इन्हीं प्रयासों के दौरान हाल के दिनों में पुलिस टीम को अभियुक्त के भारत वापस आने के सम्बंध में सूचना प्राप्त हुई. ऐसे में सटीक सूचना के आधार पर मैनुवल पुलिसिंग करते हुए अभियुक्त के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित की गई.इसी बीच प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक 25 सितंबर 2026 को ₹15000 ईनामी अभियुक्त बृजमोहन सिंह को देहरादून के रिस्पना रोड स्थित बद्री विशाल गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया..

यह भी पढ़ें 👉  आपातकाल के दौरान जेल गए लोगों को सरकार देने जा रही है पेंशन?.. कैबिनेट ने किया प्रस्ताव पास.विधान सभा में मिल सकती हैं मंजूरी!..

गिरफ्तार अभियुक्त

बृजमोहन सिंह सिन्धवाल पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम मिढावाला, रामनगर डाण्डा, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून..

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें