शिकंजा : ₹55 लाख की साइबर ठगी में STF का एक्शन,पंजाब से साइबर अभियुक्त गिरफ्तार..

ट्रेडिंग क्लासेज और खुद को SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार बताकर साइबर ठगी..

देहरादून:फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज और खुद को SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार बताकर की गई 55.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड STF ने बड़ी कार्रवाई की है। STF की साइबर टीम ने ठगी की रकम की मनीट्रेल खंगालते हुए एक साइबर अभियुक्त को पंजाब के फाजिल्का से गिरफ्तार किया है।

STF के अनुसार मामला देहरादून के पंडितवाड़ी निवासी चुन्नी लाल अग्निहोत्री से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक साइबर ठगों ने उन्हें “SBSBL Community / VIP Community” नाम के व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा। इसके बाद खुद को SEBI रजिस्टर्ड सलाहकार बताकर फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज, डीमैट अकाउंट और नकली CDSL/NSDL दस्तावेज दिखाकर पीड़ित का भरोसा जीता गया।इसके बाद अलग-अलग बैंक खातों में विभिन्न तिथियों पर कुल ₹55,50,000 जमा कराकर साइबर ठगी की गई। मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में धारा 318(4), 61(2) BNS एवं 66(D) IT Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शानदार कार्यकाल के बाद IPS आयुष अग्रवाल की उत्तराखण्ड STF से भावभीनी विदाई.. कार्यकाल के दौरान 83 शातिर गैंगस्टर/ईनामी अपराधियों को भेजा ज़ेल..अंतरराष्ट्रीय स्तर के 190 साइबर गिरोह अपराधियों को किया बेनकाब.. लगभग 20 करोड़ की संपत्तियां कराई कुर्क..

मनीट्रेल ने खोला साइबर ठग तक पहुंचने का रास्ता

इस केस की विवेचना के दौरान STF ने ठगी की रकम के लाभार्थी बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच की। इसी दौरान मनीट्रेल में सुखवीर सिंह उर्फ सूक्कू की संलिप्तता सामने आई। जांच में यह सामने आया कि शिकायतकर्ता से ठगी गई रकम में से ₹6 लाख रुपये अभियुक्त के बैंक खाते में जमा हुए थे। STF टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पंजाब में दबिश दी और फाजिल्का क्षेत्र से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भ्रष्टाचार: पशुपालन विभाग की महिला अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार.

अभियुक्त के खाते से जुड़ी 6 अन्य साइबर शिकायतें

STF के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के बैंक खाते के विरुद्ध साइबर अपराध की 6 अन्य शिकायतें भी दर्ज पाई गई हैं। पुलिस अब इन मामलों में अभियुक्त की भूमिका और पैसों के लेनदेन की भी जांच कर रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
सुखवीर सिंह उर्फ सूक्कू, उम्र 26 वर्ष, निवासी शहीद भगत सिंह नगर, चक मन्नेवाला, थाना सिटी जलालाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में “तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा” का किया गया भव्य आयोजन...

STF एसएसपी की आमजन से अपील

STF एसएसपी अजय सिंह ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर अपना बैंक खाता, OTP, मोबाइल, बैंकिंग विवरण या अन्य संवेदनशील जानकारी साझा न करें। निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देने वाले संदिग्ध ऑफर से सावधान रहें।यदि किसी व्यक्ति के साथ वित्तीय साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज करें, ताकि ठगी की रकम को रोकने और साइबर अपराधियों तक पहुंचने के लिए समय रहते कार्रवाई की जा सके।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें