
माता-पिता के हज में जाने के बाद से दोनों भाई ही थे घर पर ..हत्या क़ी वजह: कुछ दिन पूर्व पिता के खाते से चोरी छिपे 10 लाख रुपये निकालने पर मृतक बड़े भाई द्वारा अभियुक्त (छोटे भाई )से की थी मारपीट..मारपीट की घटना से क्षुब्ध होकर अभियुक्त ने बनायी थी बड़े भाई को रास्ते से हटाने की योजना…
अभियुक्त की गलत आदतों व फिजूलखर्ची पर अक्सर उसके बड़े भाई द्वारा उसे टोका जाना नहीं हुआ बर्दाश्त.
देहरादून : थाना पटेल नगर के अंतर्गत भूड्डी गांव में एडवोकेट साहिल हारून उर्फ सोहेल हत्याकांड का 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए दून पुलिस ने इस क़त्ल को करने वाले मृतक के छोटे भाई शाहिद हारून को गिरफ्तार किया है. पुलिस को अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्तौल भी बरामद हुई है. पुलिस खुलासे के अनुसार एडवोकेट साहिल हारून को मौत के घाट उतारने वाला और कोई नहीं,बल्कि उसका अपना ही सगा छोटा भाई शाहिद हारून निकाल. पुलिस जांच पड़ताल और गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में पता चला कि वह नशे और गलत आदतों में फिजूल खर्ची करने का आदी था.उसकी इन गलत आदतों क़ो लेकर अक्सर उसका बड़ा भाई एडवोकेट साहिल उसे लगातार टोकता-डाटता मारता था. कुछ दिन पहले छोटे भाई अभियुक्त शाहिल ने अपने पिता अब्दुल हारून के अकाउंट से चोरी छिपे 10 लाख रुपए निकाल लिए थे. इस बात का पता चलते ही बड़े भाई एडवोकेट साहिल ने छोटे भाई शाहिद के साथ मारपीट की. मारपीट की घटना के बाद से क्षुब्ध होकर शाहिद ने अपने बड़े भाई साहिल को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई.. योजना के मुताबिक बीती (रविवार) रात किसी अज्ञात व्यक्ति को घर के अंदर घुसाया और फिर बाथरूम में छुपाई गई पिस्तौल से भाई के कमरे में जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.घटना के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्यारे भाई ने अज्ञात लोगों के घर पर घुसने और गोली चलाने की बात पुलिस को बताई. लेकिन पुलिस की तफ्तीश और शक के आधार पर हिरासत में लिए अभियुक्त छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई को रंजिश के चलते मौत के घाट उतारने की बात कबूल की..

पिता के खाते से चोरी छिपे 10 लाख रुपये निकालने पर मृतक बड़े भाई द्वारा मारपीट के बाद बनाई बड़े भाई क़ो रास्ते से हटाने क़ी योजना.. घटना के बाद पुलिस को गुमराह करने का भी किया नाटक.
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शाहिद नशे और गलत आदतों का आदी है.अक्सर अपने महंगे शोकों को पूरा करने और दोस्तों के बीच रौब झाड़ने के लिये वह अपने घर वालों के अलावा बड़े भाई सोहेल (एडवोकेट)से पैसे लिया करता था. उसकी गलत आदतों की वजह से उसका बड़ा भाई सोहेल उसे अक्सर टोकता रहता था. इतना ही नहीं उसने कई बार छोटे पर हाथ भी उठाया था..कुछ दिन पूर्व उनके माता पिता के हज पर जाने के बाद सोहेल को जानकारी हुयी कि पिता का एटीएम,जो सोहेल के पास रहता था, उसे अभियुक्त (शाहिद-छोटे भाई)द्वारा चोरी कर अपने पास रख लिया था. शाहिद ने उस एटीएम के माध्यम से लगभग 10 लाख रूपये अपने पिता के खाते से निकालते हुये उसे अपनी अय्यासी में खर्च कर दिये थे. ऐसे में बात क़ी जानकारी होते ही सोहेल का अपने छोटे भाई शाहिद (अभियुक्त) से विवाद हो गया. सोहेल ने गुस्से में शाहिद पर हाथ उठाते हुये उसके साथ मारपीट कर क़ी..मारपीट से क्षुब्ध होकर अभियुक्त ने सोहेल की हत्या की योजना बनायी, और घटना को अंजाम देने के लिये पिछले 02 दिनों से घर के सारे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिग को बन्द कर कैमरों को लाइव मोड पर रख दिया.. योजना के मुताबिक अभियुक्त द्वारा मौका देखकर 14 जून 2026 की रात में अपने पास रखी देशी पिस्टल से अपने भाई को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद उक्त देशी पिस्टल को घर के बाथरूम में छिपाकर रख दिया.इस दौरान अचानक घर पर उनके गांव के रहने वाले एक युवक सुहान के आ जाने पर अभियुक्त ने उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर उसके भाई को गोली मारने की बात सबको बताई..इतना ही नहीं,दिखावे के लिये अपने भाई के शव को नजदीकी अस्पताल ले गया. घटना के बाद अभियुक्त द्वारा गांव के अन्य लोगों को उकसाते हुये भाई के शव को देहरादून-पोन्टा हाईवे में रखकर सड़क जाम कर पुलिस का ध्यान भटकाने और स्वंय को पीड़ित दर्शाने का प्रयास किया गया. ताकि कोई उस पर आसानी से शक न कर सके.. लेकिन पुलिस की जांच पड़ताल और शक के आधार पर जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पूरे घटनाक्रम का खुलासा हुआ..
पुलिस के अनुसार 14/06/2026 की रात्रि कोतवाली पटेलनगर को सूचना प्राप्त हुयी कि भुड्डी गांव में एक युवक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर गोली मार दी. इसके बाद परिजनों व आसपास के लोगो द्वारा नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त सूचना से उच्चाधिकारी गणों को अवगत कराते हुये प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर मय पुलिस बल के तत्काल मौके पर पहुँचे। मौके पर मृतक युवक की पहचान सोहेल हारून पुत्र अब्दुल हारून निवासी ग्राम भुड्डी, कोतवाली पटेलनगर के रूप मे हुयी.. मृतक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक अपने माता पिता तथा अन्य भाइयों के साथ उक्त घर में रहता था. 20-25 दिन पूर्व मृतक के माता पिता हज पर गये थे.और मृतक अपने छोटे भाई शाहिद के साथ घर पर अकेला था…घटना के सम्बन्ध में सूचना देने वाले युवक सुहान पुत्र फुरकान से जानकारी करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके ताऊ का लड़का वसीम, जो ड्राइवर का काम करता है, उसके द्वारा उसे फोन कर जानकारी दी कि सोहेल के घर के पास गाड़ी को बैक करते समय उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी, जिस पर सुहान तत्काल सोहेल के घर गया, जहाँ उसके छोटे भाई ने उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर उसके भाई सोहेल को गोली मारने की बात बतायी गयी थी, जिसके बाद वे सोहेल को लेकर नजदीकी अस्पताल गये थे। मृतक के भाई से जानकारी में भी उसके द्वारा अज्ञात व्यक्तियों ने घर में घुसकर उसके भाई को गोली मारना बताया गया। मौके पर फील्ड यूनिट तथा फोरेन्सिक टीम को बुलाकर घटना स्थल की फोटोग्राफी वीडियोग्राफी करते हुये आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। घटना के सम्बन्ध में मृतक के चाचा सय्याद हसन पुत्र स्व0 अमीर हसन द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0-366/26, धारा 103(1)/331(8) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु कोतवाली पटेलनगर पर अलग-अलग टीमों की गठन किया गया।
गठित टीमों द्वारा मृतक के घर व उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किये गये तो मृतक सोहेल के घर के कैमरो का चालू होना पर उसमे से रिकार्डिग को हटाना पाया गया तथा आसपास के कैमरों की फुटेजों में घटना के दौरान किसी भी व्यक्ति का घर के अन्दर न आना प्रकाश में आया। घटना स्थल के निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम को घर के बाथरूम में छिपाकर रखी गयी एक देशी पिस्टल बरामद हुयी, जिसके सम्बन्ध में मृतक के छोटे भाई से जानकारी करने पर वह कोई स्पष्ट जबाब नही दे पाया। मौके से प्राप्त परिस्थिति जन्य साक्ष्यों एवं घटना के सम्बन्ध में मृतक के भाई द्वारा लगातार दी जा रही अस्पष्ट जानकारियों पर संदिग्धता प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा मृतक के छोटे भाई को शाहिद को पूछताछ हेतु हिरासत में लेते हुये थाने लाया गया, जहां उससे सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घर से बरामद देशी पिस्टल से अपने भाई सोहेल को गोली मारकर उसकी हत्या करना स्वीकार किया गया तथा पुलिस से बचने के लिये अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके भाई को गोली मारने की झूठी जानकारी देना बताया गया, जिस पर अभियुक्त शाहिद को पुलिस टीम द्वारा मौके से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त द्वारा पुलिस को गुमराह करने के लिये अपने परिजनों व आसपास के लोगो को भी घटना के सम्बन्ध में झूठी जानकारी देकर उकसाया गया तथा उनके साथ मिलकर अपने भाई सोहेल के शव को देहरादून पोन्टा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रखकर सड़क को जाम किया गया जिससे आमजन को काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा उक्त सम्बन्ध में भी अभियुक्त शाहिद व अन्य नामजद व अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध कोतवाली पटेलनगर पर मु0अ0सं0- 367/26, धारा 126 (2)/191(2)/221/3(5) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1- शाहिद हारून पुत्र अब्दुल हारून, निवासी ग्राम भुड्डी, पोस्ट कारबारी, थाना पटेलनगर, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष।
बरामदगीः–
1- देशी पिस्टल 32 बोर (घटना में प्रयुक्त)









