ब्रेकिंग्: भाजपा ने जारी किया अपना घोषणा पत्र. *दृष्टि पत्र के ये है महत्वपूर्ण बिंदु..*

उत्तराखंड भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की, और उत्तराखंड भाजपा का घोषणा पत्र दृष्टि पत्र 2022 का विमोचन किया । इस कार्यक्रम में भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ,व सांसद तीरथ सिंह रावत, व टिहरी से लोकसभा सांसद राज्यलक्ष्मी शाह भी शामिल रही।
भाजपा के घोषणा-पत्र में प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रति वर्ष तीन सिलेंडर ,2000 प्रतिमाह भत्ता व बच्चों की पढ़ाई के लिए हजार रुपए देने का वादा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली का अन्तर्राज्यीय ATM चोर गिरोह दून पुलिस की गिरफ्त में..बड़े ही शातिराना तकनीक से उड़ाते थे रुपये..लाखों का Cash,ATM Master Key सहित लग्ज़री गाड़ी बरामद..मास्टरमाइंड-ATM Cash डिपॉजिट कंपनी का पूर्व कर्मचारी..

मुख्य बिंदु

पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए तमाम काम किया गए है।

प्रदेश को ऑर्गेनिक मिशन के रूप में आगे ले जाने के लिए इसमे जिक्र किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम हाई अलर्ट: देहरादून और पहाड़ों में हो रही बरसात के दृष्टिगत नदी-नालों के किनारे रहने वालों को दून पुलिस ने किया अलर्ट.. लाउड हेलरो से सूचना देकर सुरक्षित स्थानों में जाने की अपील..

मानस मंदिर मिशन माला के तहत प्रदेश के प्राचीन मंदिरों को व्यवस्थित, किया जाएगा।

हरिद्वार मिशन मायापुरी चलाया जाएगा।

निर्धन महिलाओं को 3 सिलेंडर दिया जाएगा। साथ ही निर्धन महिलाओं को 2 हज़ार रुपये दिए जायेगें।

नए कॉलेज खोलने, छात्राओं को साईकल देने, समेत शिक्षा व्यवस्था को और सुदृण करने पर जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत के कई शहरों की तुलना देहरादून का प्रति घंटे रफ्तार बेहतर,जानिए ट्रैफिक इंडेक्स 2022 की एक रिपोर्ट..

सकल चिकित्सालय पर जोर।

प्रदेश के तमाम हिस्सो में रोपवे की मिलेगी सौगात।

इको टूरिज्म प्रमोशन बोर्ड बनाया गया है।

उद्योग और अर्थव्यवस्था को शामिल किया गया है।

बेरोजगारों को रोजगार देने के बिंदु को शामिल किया गया है।

असंगठित मजदूरों का 5 लाख रुपये तक का बीमा।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें