भ्रष्टाचार: कृषि सब्सिडी की फाईल आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत लेने वाला कृषि अधिकारी गिरफ्तार.. विजिलेंस ने किया रंगे हाथ ट्रैप…

हरिद्वार: कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में ₹10 हजार की रिश्वत लेने वाले सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ रुपए लेते गिरफ्तार किया है.. विजिलेंस की इस कार्रवाई से हरिद्वार (खानपुर)विकासखंड विभाग में खलबली मच गई. घूस लेते पकड़े गए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव पुत्र स्वर्गीय लाल सिंह,निवासी प्रताप नगर,नजीबाबाद रोड़ कोटद्वार पौड़ी गढ़वाल से विस्तृत पूछताछ कर आगे की अग्रिम कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें 👉  मुठभेड़:10 हजार का हत्यारोपी ईनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार..अभियुक्त के विरुद्ध हत्या,लूट,नकबजनी समेत 27 संगीन मुक़दमें दर्ज..

विजिलेंस के अनुसार शिकायतकर्ता के भाई ने कृषि यंत्र खरीदने के लिए सब्सिडी हेतु आवेदन किया था. इसके बाद सब्सिडी की फाइल को आगे बढ़ाने के एवज में विकासखंड खानपुर ( हरिद्वार) में कार्यरत सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव ने शिकायतकर्ता से ₹10 हजार रिश्वत की मांग की. लेकिन शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत सतर्कता अधिष्ठान ( विजिलेंस)से की. शिकायत की जांच पड़ताल करने के बाद नियमानुसार मंगलवार 18 अगस्त 2026 को विजिलेंस की टीम ने सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को ₹10000 रिश्वत लेते रंगे हाथ मौके से गिरफ्तार किया. मामले में ट्रैप टीम द्वारा साक्ष्यों और अन्य संबंधित तथ्यों की भी जांच की जा रही है। साथी रिश्वतखोर अधिकारी से विस्तृत पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है..गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरिओम यादव निवासी प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल, हाल सहायक कृषि अधिकारी, विकासखंड खानपुर, जिला हरिद्वार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  राजनीति: महिला कांग्रेस अध्यक्ष के बयान ने बड़ा दी, उत्तराखंड कांग्रेस की मुश्किलें.. देखिए वीडियो

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें