क्राइम: ATM कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार. मदद के नाम पर धोखे से बदल लेते थे एटीएम..

देहरादून

प्रेमनगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले ( जीजा साला गैंग ) 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।सभी आरोपी सहारनपुर के रहने वाले है।

आरोपियों द्वारा प्रेमनगर इलाके से एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर एक लाख रुपए ठगे थे ।जिसकी तहरीर पीड़ित द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी।जिसके आधार पर आरोपियों को हिमांचल से अरेस्ट किया गया ।इनके पास से 28 एटीएम कार्ड मिले है आरोपी आपस में जीजा साले है। इनके खिलाफ पुलिस गैंगस्टर की कारवाई करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चार धाम यात्रा की नकारात्मक छवि पेश करने वाले यूट्यूबरों का अब उतरेगा बुख़ार. पुलिस मुख्यालय ने जारी किए सख़्त आदेश..

आरोपियों की जुबानी

  पूछताछ के दौरान अभियुक्त गणों द्वारा बताया गया कि हम लोग वाहनो की खरीद फरोख्त का काम करते है तथा आपस में एक दूसरे के संबंधी (जीजा- साले) हैं।  हम अक्सर बैंक के एटीएम के बाहर खड़े होकर ग्राहकों की गतिविधि देखते रहते हैं तथा किसी ऐसे ग्राहक को निशाना बनाते हैं, जो एटीएम से पैसे निकालने में असमर्थ हो, उसी दौरान उस व्यक्ति का कार्ड बदलकर हम लोग किसी अन्य एटीएम में उस कार्ड का इस्तेमाल कर धनराशि निकालकर फरार हो जाते हैं। हमने दिनांक 30-11-2021 को सेलाकुई क्षेत्र में धोखाधडी से एक व्यक्ति का एटीएम बदल लिया था,  जिससे हमने  प्रेमनगर स्थित पीएनबी एटीएम से ₹ 25000/- निकासी की तथा ₹ 25000/- किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर दिए तथा ₹ 58,500/- की देहरादून स्थित फ्रंटियर ज्वैलर्स से सोने की अंगूठी की खरीददारी की, उसके बाद हमने ठगी से मिले पैसो को आपस में बांट लिया और सहारनपुर चले गए, जहां से हम  किसी अन्य ठगी की फिराक में हिमाचल प्रदेश जा रहे थे तभी पुलिस द्वारा हिमाचल प्रदेश के बद्दी से हमें गिरफ्तार कर लिया गया।

परमजीत सिंह लाम्बा

संपादक - ख़बर सनसनी PH-7454913200,7906640014

सम्बंधित खबरें